फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two Man Injured in attack in Ludhiana

Ludhiana: घर में चल रही थी पार्टी, बाहर हुड़दंग मचा रहे थे युवक, रोकने पर किया हमला, दो घायल

Thu, 19 Oct 2023 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 03:21 PM IST
सार

अस्पताल में उपचाराधीन राहुल और संजय की मां राज रानी ने बताया कि बुधवार रात उनके घर में बच्चे की बर्थडे पार्टी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक नशे का सेवन कर रहे थे। वह इलाके में सेवन के साथ साथ बेचने का भी कारोबार करते हैं। उक्त युवक घर के बाहर आकर हुड़दंग मचाने लगे।

विज्ञापन
Two Man Injured in attack in Ludhiana
demo - फोटो : Demo Pic

विस्तार

लुधियाना में शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में बुधवार देर रात एक घर में पार्टी चल रही थी। तभी घर के बाहर कुछ युवक इकट्ठा होकर हुड़दंग मचाने लगे। घर में मौजूद युवकों ने उन्हें रोका तो उन्होंने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

विज्ञापन


हमलावरों ने घर में महिलाओं के साथ भी हाथापाई की और साथ ही साथ पालतू कुत्ते पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। जब आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही इस मारपीट में घायल हुए संजय और राहुल को परिवार वालों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


नशे का सेवन कर रहे थे युवक
अस्पताल में उपचाराधीन राहुल और संजय की मां राज रानी ने बताया कि बुधवार रात उनके घर में बच्चे की बर्थडे पार्टी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक नशे का सेवन कर रहे थे। वह इलाके में सेवन के साथ साथ बेचने का भी कारोबार करते हैं। उक्त युवक घर के बाहर आकर हुड़दंग मचाने लगे। जब संजय और राहुल ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो हमलावरों ने गाली गलौच करना शुरु कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दोनों ने विरोध किया तो हमलावरों ने अपने साथियों को बुला कर मारपीट करनी शुरु कर दी और तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावरों ने उनके घर के गेट पर तलवारें मारी है। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वे घर के अंदर घुस आए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी बुलेट बाइक, वाशिंग मशीन और उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जांच अधिकारी एएसआई चांद अहीर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed