{"_id":"6134c8a5bacfde7f4765ff86","slug":"two-accused-arrested-for-making-fake-aadhar-cards-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: 800 रुपये में नकली आधार कार्ड बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: 800 रुपये में नकली आधार कार्ड बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
Sun, 05 Sep 2021 07:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:40 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर नकली आधार कार्ड बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी आधार कार्ड बनाने के लिए 800 रुपये वसूल करते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में नकली आधार कार्ड बनाने वाले दो आरोपियों को सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन लैपटॉप, 74 नकली आधार कार्ड और आठ मतदाता पहचान पत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने खन्ना के गांव बैलसार खुर्द निवासी जोरा सिंह और गांव कमालपुर निवासी गुरसेवक सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपियों ने कोहाड़ा चौक पर दफ्तर बना रखा है। जहां वो सुविधा केंद्र के नाम पर आंध्र प्रदेश की आईडी पर पंजाब के लोगों के जाली आधार कार्ड को असली बता कर देते थे। गिरोह के सदस्य आधार कार्ड बनाने के 800 रुपये वसूलते थे। जबकि सरकारी फीस केवल 50 रुपये है। इसके अलावा कार्ड पर त्रुटियां ठीक करने के लिए भी लोगों से मोटी फीस वसूली जाती थी। भूपिंदर सिंह ने बताया जुगियाना निवासी कमलदेव और कुलदीप सिंह ने दोनों को पहचान पत्र दिया था। जिसके बदले में वह दोनों से कमीशन वसूल करते थे। उन्हें भी मामले में नामजद करके गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले टिब्बा इलाके में पकड़ा था गैंग
बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले सीआईए-1 ने टिब्बा इलाके में दबिश देकर इसी तरह से आधार कार्ड बनाने का फर्जीवाड़ा चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से एक एमएलए की मोहर, प्रिंटर, 8 आधार कार्ड तथा 5 पैन कार्ड बरामद हुए थे। उस गिरोह को भी कमलदेव और कुलदीप सिंह ने नकली आईडी खरीद कर दी थी। उस मामले में भी पुलिस को दोनों की तलाश है
विज्ञापन