फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two absconding accused in hand grenade case arrested in Ludhiana

Punjab: हैंड ग्रेनेड लेकर बस में सवार... अमृतसर से लुधियाना पहुंचे, ISI के लिए काम; आरोपियों ने उगले राज

Wed, 29 Oct 2025 07:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Oct 2025 07:44 PM IST
सार

हैंड ग्रेनेड लेकर पांच आरोपी बस में सवार होकर अमृतसर से लुधियाना पहुंचे थे। लुधियाना में ब्लास्ट की तैयारी थी कि इससे पहले ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो फरार हो गए थे। उन दोनों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
Two absconding accused in hand grenade case arrested in Ludhiana
हैंड ग्रेनेड। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए हैंड ग्रेनेड के साथ आईएसआई के तीन एजेंटों को गिरफ्तार किया था। दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

 
लुधियाना को दहलाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुलदीप सिंह, रमनीक सिंह उर्फ अमरीक, परविंदर सिंह उर्फ चिड़ी से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में चकमा देकर फरार हुए आरोपी शेखर सिंह और अजय को भी काबू कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पांचों आरोपी अमृतसर से बस के जरिये हैंड ग्रेनेड लेकर लुधियाना पहुंचे थे। 
विज्ञापन


पहले पकड़े गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर ही दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश कर उनका रिमांड लिया है। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद एनआईए सहित खुफिया एजेंसियों ने लुधियाना पुलिस के साथ संपर्क किया है। एजेंसियां पुलिस से फीडबैक लेकर गृह विभाग को जानकारी दे रही हैं। हालांकि इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस जल्द ही इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर सारी जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों से जुड़े मामलों में एनआईए का हस्तक्षेप होता है। इस मामले में भी गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क सामने आ रहा है। कमिश्नरेट पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और उसके बाद खुफिया एजेंसियों को जानकारी दी गई। एनआईए को भी पंजाब के सीनियर अधिकारियों ने पूरी जानकारी दी है। एनआईए ने इस मामले में पूरी जानकारी मांगी है। सूत्र बताते हैं कि खुफिया एजेंसियों ने कमिश्नरेट पुलिस के साथ संपर्क कर आरोपियों से हुई पूछताछ के बारे में जानकारी हासिल की और साथ ही उनका पूरा बायोडाटा हासिल किया।


सूत्रों का कहना है कि एनआईए की एक टीम जल्द ही लुधियाना पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। इस मामले में कई सीनियर पुलिस अधिकारियों को संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं। अब कई खुफिया एजेंसियां इस मामले में जांच करने में जुटी हैं कि आरोपियों ने आखिर किसके कहने पर हैंड ग्रेनेड अमृतसर से लिए और लुधियाना में कहां ब्लास्ट करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed