{"_id":"578670834f1c1b1b0813eeae","slug":"theft-in-sarpanch-crime-police-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली सरपंच के घर से नगदी और गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली सरपंच के घर से नगदी और गहने चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लोगों के साथ-साथ पुलिस की नाक में दम करने वाले चोर गिरोह के सदस्यों ने थाना बस्ती जोधेवाल स्थित नगिंदर नगर में रहने वाले अकाली सरपंच सुखविंदर सिंह के घर को अपना निशाना बनाया।
चोर यहां से साढ़े सात लाख रुपये की नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब अकाली सरपंच घर पहुंचा।
घर का मेन गेट खोलकर वह अंदर गया तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में पड़ी नगदी गायब थी। सूचना मिलने पर एसीपी सौरव जिंदल और थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
सुखविंदर सिंह अपने बेटों के साथ मंगलवार को किसी काम से चले गए। उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ डाक्टर के पास चेकअप के लिए चली गई। चोर गिरोह के सदस्यों ने घर के अंदर घुसकर अलमारी के ताले तोड़े और नगदी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सुखविंदर सिंह का कहना है कि वह देर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचे। जब मेन गेट खोल कर अंदर गए तो कमरों के लॉक टूटे हुए थे। अलमारियां खुली पड़ी थी। उसमें पड़े 7.50 लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
सुखविंदर के अनुसार चोर गिरोह के सदस्य घर की छत से अंदर दाखिल हुए और दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एसीपी ईस्ट सौरव जिंदर ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।