फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   theft in mobile showroom

साठ लाख के मोबाइल, पौने पांच लाख की नगदी चोरी

Mon, 15 Feb 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 15 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
theft in mobile showroom
घुमारमंडी स्थित डीआईजी की कोठी के साथ बने मोबाइल शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर गिरोह के सदस्य शोरूम का शटर उखाड़कर अंदर पड़े करीब साठ लाख के नए मोबाइल फोन और 4.80 लाख रुपये की नगदी ले गए। चोरों ने बाहर और अंदर लगे कैमरे तोड़ दिए, जबकि डीवीआर की हार्ड डिस्क अपने साथ ले गए। वहीं इतनी बड़ी वारदात के बाद जांच करने के लिए मौके पर सिर्फ एक मुलाजिम पहुंचा।
विज्ञापन


रायल टच जोन के मालिक मुनीष मनोचा ने बताया कि उनका सैमसंग मोबाइल का शोरूम है। यह डीआईजी कोठी के साथ बना है। शोरूम में 15 हजार रुपये की कीमत से ज्यादा के मोबाइल फोन रखे थे। रविवार देर रात चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़े और शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हो गए। उसके बाद चोरों ने शोरूम के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर से हार्ड डिस्क चोरी कर ली। इसके बाद चोर शोरूम में पड़े साठ लाख के मोबाइल फोन और 4.80 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मुनीष के मुताबिक इतनी बड़ी वारदात हो गई लेकिन पास में ही स्थित डीआईजी की कोठी के बाहर तैनात पुलिस मुलाजिमों को भी पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार आए तो उन्होंने शटर उखड़ा देख मुनीष को फोन किया। मुनीष ने पुलिस को सूचित किया। करीब एक घंटे बाद थाना डिवीजन आठ से एक मुलाजिम जांच के लिए पहुंचा। वह भी उनकी शिकायत लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि शटर को दो सेंटर लॉक और दो अन्य ताले लगे हुए थे। चोरों ने लोहे की सब्बल से शटर उखाड़ा। मुनीष ने कहा कि पुलिस के आदेशों पर ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, उसके बावजूद वहां की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। वहीं पुलिस का कहना था कि चोर डीवीआर से हार्ड डिस्क साथ ले गए हैं, आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर चोरों के बारे में पता लगाया जाएगा।


एक अन्य मामले में थाना डिवीजन 6 की पुलिस ने घर के ताले तोड़कर बाइक और अन्य कीमती सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जनकपुरी के रहने वाले सचिन कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को उसने अपने घर के अंदर बाइक खड़ी की थी और ताला लगाकर काम पर चला गया। कुछ ही देर बाद वह घर लौटा तो उसके घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। उसकी बाइक, एक कामर्शियल सिलेंडर, दो पीतल के पतीले और अन्य सामान भी गायब था। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed