{"_id":"57ffb2514f1c1bc67b28fc00","slug":"suicide-note-suicide-note-of-missing-businessman-discovered-bhatinda-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में लापता वाइन कारोबारी का सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में लापता वाइन कारोबारी का सुसाइड नोट मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Missing
संदिग्ध अवस्था में शहर के गायब हुए वाइन कारोबारी डेजी मोहन सिंगला की पत्नी सुमन लता ने शहर के विधायक सरूप चंद सिंगला और उसके भतीजे राकेश सिंगला पर अपने पति को गायब करने के आरोप लगाए हैं।
कारोबारी की पत्नी लता ने कहा कि उनके पति का वाइन का कारोबार था। उनका शहरी विधायक सिंगला के साथ रुपयों का लेन देन था। इस वजह से उनके पति अकसर ही परेशान रहते थे। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति 7 अक्तूबर को घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हो गए।
इसके बारे में जब उन्होंने विधायक सिंगला से बात की तो उन्होंने उनको बोला था कि आपके पति सुबह घर आ जाएंगे, लेकिन आज तक न तो पुलिस उसके पति को ढूंढ पाई है और न ही सिंगला ने उसके पति को घर वापस भेजा है। महिला ने बताया कि वीरवार को उनके पति का एक सुसाइड नोट उनके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिये आया है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेवार नाभा के रहने वाले कुछ लोगों और विधायक व उसके भतीजे को ठहराया। प्रेसवार्ता के दौरान ही गायब कारोबारी के परिजनों ने विधायक सिंगला व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ।
महिला की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे में विधायक सरूप चंद सिंगला का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और उनका डेजी मोहन सिंगला के मामले के साथ कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना था कि पुलिस की जांच पर उनको भरोसा है और जांच में सच सामने आ जाएगा।