{"_id":"57389efd4f1c1bfb15ac713c","slug":"suicide-man-commit-suicide-in-ludhiana-ludhiana-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर व्यक्ति ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर व्यक्ति ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 15 May 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
आत्म हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागीरपुर रोड स्थित मॉडल कालोनी की गली नंबर दो में रहने वाले सत्य नारायण (40) ने शनिवार देर रात अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब रविवार सुबह उसका किराएदार काम पर जाने लगा।
उसने सत्य नारायण को जगाने के लिए दरवाजा खोला तो अंदर उसका शव लटक रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के कब्जे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने कहा कि सत्यनारायण होजरी का काम करता था। वह अपनी पत्नी राधा और बेटे के साथ घर में अकेला रहता था। उसने घर में ही एक युवक को किराए पर कमरा दे रखा है। दो दिन पहले सत्यनारायण के साले का एक्सीडेंट हो गया था। वह अपनी पत्नी और बेटे को पटियाला स्थित अपने ससुराल छोड़ कर आया था।
विज्ञापन
शनिवार को इलाके में भगवती जागरण था तो वह वहां से माथा टेक कर कुछ देर जागरण सुन देर रात अपने घर लोटा। गुरमीत सिंह ने कहा कि रविवार सुबह किरायेदार जागा तो वह सत्यनारायण को उठाने के लिए चला गया। जब वह अंदर गया तो सत्यनारायण का शव लटकता देखा।