फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage girl alone at home hangs herself; dies.

Banda News: घर में अकेली किशोरी ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl alone at home hangs herself; dies.
नरैनी। घर में अकेली एक किशोरी ने बुधवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मां जब घर पहुंची तो बेटी का शव लटकता देख बिलख पड़ी। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नरैनी क्षेत्र के रंगोली भटपुरा निवासी संदीप कुशवाहा मुंबई में रहकर रोजगार करता है। घर में उसकी पत्नी सीता देवी, दो बेटे व दो बेटियां रहती थीं। संदीप की 17 साल की बेटी काजल एक स्थानीय प्राइवेट विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती थी।
विज्ञापन

बुधवार को घर में केवल काजल व मां सीता देवी ही थीं। कुछ देर बाद सीता देवी भी घर से बाहर चली गईं। थोड़ी देर बाद जब वह लौटी तो देखा कि बेटी काजल साड़ी के सहारे छत पर लगे पंखे से लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीता देवी की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और तुरंत शव को नीचे उतारकर सीएचसी ले गए। डॉक्टर शशांक मिश्र ने परीक्षण के बाद काजल को मृत बताया। प्रभारी निरीक्षक नरैनी प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
-----
किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
बांदा। थाना बबेरू क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा में बुधवार की शाम एक किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छोटा भाई जब घर पहुंचा तो उसने घटना की जानकारी लोगों को दी।
जमुनिहा पुरवा निवासी ओमप्रकाश मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी व बेटे घर के पास ही खिलौने की दुकान लगाते हैं। घर में 16 साल की बेटी रोशनी थी। बुधवार की सुबह घर में केवल रोशनी ही थी।

चार बजे उसका भाई घर पहुंचा तो देखा कि रोशनी ने दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया है। उसका शव कमरे के अंदर दरवाजे के ऊपर लगी बीम की सरिया के सहारे लटक रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed