फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   son, murder father

घरेलू क्लेश में पिता को कस्सी से मार डाला

Sat, 12 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 12 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
son, murder father
थाना मेहरबान के इलाके हरिकृष्ण विहार कालोनी में पारिवारिक क्लेश के चलते एक युवक ने अपने पिता को कस्सी मार कर जख्मी कर दिया। सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कांशी राम के तौर पर हुई है। आरोपी बेटे रिंकू के खिलाफ थाना मेहरबान पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरिकृष्ण विहार कालोनी निवासी कांशी राम पल्लेदारी का काम करता था, जबकि रिंकू मशीनों की मरम्मत का काम करता है। बताया जाता है कि रिंकू को शराब पीने की लत है। जिस पर अक्सर पिता-पुत्र में तकरार होती थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान रिंकू ने घर में पड़ी कस्सी उठाई और पिता की पीठ पर वार कर दिया। कांशी राम नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना मेहरबान के सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार का कहना है कि आरोपी रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed