फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shot, man shot in ludhiana, ludhiana firing

बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी 

Sun, 10 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 10 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
shot, man shot in ludhiana, ludhiana firing
गाोली मारी
 हैबोवाल के संगम पैलेस इलाके में बाइक सवार दो हथियारबंद युवकों ने शनिवार देर रात एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की जांघ पर लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसीपी नार्थ रमनीश चौधरी, थाना डिवीजन चार और चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही लोग घायल को निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल की पहचान बैंक कालोनी निवासी विजय पाल सिंह उर्फ घुग्गा के रुप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


घुग्गा के दोस्त राम कुमार ने कहा कि वह शनिवार रात को अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था। रास्ते में जब वह संगम पैलेस के पास पहुंचे तो विजय ने बाथरूम जाने की बात कही। रामकुमार फोन सुनते हुए पैदल चलने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने विजय को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली घुग्गा की जांघ पर लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही राजकुमार उसके पास पहुंचा तो घुग्गा को घायल देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इसी दौरान राजकुमार ने घुग्गा को अस्पताल पहुंचाया। 


एसीपी रमनीश चौधरी ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल घुग्गा की हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed