फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab: Gangster Jindi arrested for firing at police

Punjab: पुलिस पर गोली चलाने वाला गैंगस्टर जिंदी गिरफ्तार, नौ महीने पहले की थी वारदात

Sat, 29 Jul 2023 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 11:31 PM IST
सार

चांद सिनेमा के पास नौ महीने पहले पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई थी। गैंगस्टर जिंदी के साथ पुलिस ने गैंगस्टर पुनीत बैंस को भी गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस बड़े खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
Punjab: Gangster Jindi arrested for firing at police
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में चांद सिनेमा के पास नौ महीने पहले सीआईए की टीम पर गोली चला कर गा़ड़ी सहित फरार हुए गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुुलिस ने जिंदी के साथ-साथ उसके साथी गैंगस्टर पुनीत बैंस को भी गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर जिंदी की गिरफ्तारी के बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, हालांकि सूत्रों के अनुसार पुनीत बैंस को गिरफ्तार कर उसे पुलिस रिमांड पर भी ले लिया गया है।

विज्ञापन


पुनीत बैंस भी काफी समय से पुलिस को वांछित था। जबकि गैंगस्टर जिंदी भी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा था। बताया जा रहा है कि कमिश्नरेट पुलिस ने सूचना के आधार पर गैंगस्टर जिंदी को गिरफ्तार किया है। अब जिंदी की गिरफ्तारी के बाद उसके आकाओं की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


उसके आका पुलिस के उच्चाधिकारियों तक सिफारिशें ढूंढ रहे हैं कि किसी तरह से उसका बचाव किया जा सके। कमिश्नरेट पुलिस पहले ही साफ कर चुकी है कि लुधियाना में किसी भी गैंगस्टर को सिर उठाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर जिंदी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और नौ महीने पहले नाकाबंदी के दौरान सीआईए की टीम जब उसे गिरफ्तार करने के लिए रोकने लगी तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर ही गोलियां चला दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा दे गाड़ी सहित फरार होने में कामयाब हो गया था।

हालांकि कुछ दिन बाद जिंदी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसे फंसाया जा रहा है उसने किसी भी पुलिस मुलाजिम पर गोलियां नहीं चलाई हैं। उसे गलत तरीके से गैंगस्टर बनाकर उसका एनकाउंटर करने की तैयारी की जा रही है।

जिंदी के हक में कई लोगों ने आवाज उठाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस द्वारा दिए तथ्यों के बाद सभी लोग आराम से बैठ गए थे। गैंगस्टर जिंदी कांग्रेस सरकार के समय काफी रुतबा रखता था। किसी पुलिस मुलाजिम में हिम्मत नहीं हो रही थी कि उसे काबू किया जा सके। वह मामलों में वांछित होने के बाद भी सरेआम घूमता नजर आता था।

आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ चुका
गैंगस्टर जिंदी वार्ड नंबर छह से नगर निगम के आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में चला गया, जिसके बाद वह सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के हक में रैलियां भी करता रहा। इस कारण उसका दबदबा ज्यादा बन गया था। टिब्बा रोड पर हुई गोलीबारी में भी जिंदी और पुनीत बैंस इकट्ठे ही थे, जिस मामले में वह पुलिस को वांछित था।

कांग्रेसी नेता शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा और पुनीत गैंग के बीच कई बार हो चुकी है मारपीट
गैंगस्टर पुनीत बैंस भी एक नामी गैंगस्टर बनने की राह पर था। पुनीत बैंस और कांग्रेसी नेता रहे शुभम अरो़ड़ा उर्फ मोटा के साथियों के बीच कई बार मारपीट हुई है। शुभम अरोड़ा इस समय जेल में बंद है, जबकि पुनीत बैंस को अभी तक पुलिस काबू नहीं कर पाई थी। गैंगस्टर पुनीत बैंस पुलिस को काफी समय से वांछित था।


इसके बावजूद भी वह सेक्टर 32 और टिब्बा रोड पर सरेआम गोलियां चलाकर फरार हो गया था। वह कई बार लुधियाना में देखा भी गया। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो जाता था। अब पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर पुनीत बैंस और जिंदी इकट्ठे ही है तो पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed