{"_id":"a29237db02a494f66c4c4226eef2673d","slug":"punjab-bathinda-crime-policeman-beat-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट विक्रेता ने हवलदार पर लगाया पीटने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट विक्रेता ने हवलदार पर लगाया पीटने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव कर्मगढ़ छत्रा में मीट विक्रेता सुरजीत राम ने चौकी बल्लुआणा
विज्ञापन
में तैैनात हवलदार गमदूर सिंह पर मीट के पैसे मांगने पर चौकी ले जाकर पीटने
का आरोप लगाया है ।
एसएसपी बठिंडा को दी शिकायत में सुरजीत राम ने बताया कि वह गांव कर्मगढ छत्रा में मीट की दुकान चलाता है। पुलिस चौकी बल्लुआणा में तैैनात हवलदार गमदूर सिंह उस से सप्ताह में तीन बार मीट व मुर्गा ले जाता रहा है लेकिन कभी पैसे नहीं दिए।
शुक्रवार देर शाम गमदूर सिंह ने अपने परिचित तीन लोगों को उसके पास से मीट लाने के लिए भेजा। उसने उन लोगों को एक किलो मीट दे दिया जब उसने पैसे मांगे तो उन्होंने हवलदार को दुकान पर बुला लिया । युवक ने बताया कि हवलदार ने आते ही उसको गाली देना शुरू कर दी और उसको पुलिस चौकी में ले जाकर मारपीट की और उसकी जेब से 3500 रुपये भी निकाल लिए।
उससे खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाकर घर भेज दिया । युवक ने आरोप लगाया कि उसे शक है कि उक्त पुलिस कर्मी उसे किसी झूठे केस में फंसा सकता है।
उधर थाना सदर प्रभारी परमजीत सिंह का कहना था कि मामला उनके ध्यान में है लेकिन युवक जो आरोप पुलिस कर्मी पर लगा रहा है वह गलत है वह मामले की जांच कर असलियत सामने लाएंगे । एसएसपी बठिंडा का कहना था कि वह जांच करवा लेगें कि पूरा मामला क्या है।