फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   property, dealer, commit, suicide

कर्जदारों से परेशान प्रापर्टी डीलर ने जान दी

Sat, 16 Jan 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 16 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
property, dealer, commit, suicide
प्रापर्टी के काम में घाटा पड़ने और कर्जदारों से परेशान होकर गुरपाल नगर के प्रापर्टी डीलर योगेश खुराना (56) ने शनिवार सुबह अपने दफ्तर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब शटर आधा खुला देख उसका बेटा आकाश दफ्तर में गया। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने योगेश के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसमें योगेश ने कुछ लोगों के नाम लिखे हैं, जो पैसा लेने के लिए उसे परेशान कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने योगेश के बेटे आकाश की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखे नामों के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि योगेश काफी समय से प्रापर्टी का काम कर रहा था। उसने प्रापर्टी में काफी इनवेस्टमेंट भी कर रखी थी। कुछ समय से प्रापर्टी का काम कम होने की वजह से योगेश को काफी घाटा पड़ गया था और उस पर काफी कर्ज भी चढ़ गया था। कर्जदार उसे लगातार पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। कुछ दिनों से इस कारण योगेश काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह वह घर से खाना खाकर निकला और घर के पास ही स्थित अपने दफ्तर में चला गया। दफ्तर में जाकर उसने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ देर बाद उसका बेटा आकाश घर से बाहर निकला तो देखा कि दफ्तर का शटर आधा गिरा हुआ था। वह दफ्तर में गया तो अंदर योगेश का शव लटक रहा था। उसका शोर सुन परिजन और आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस को योगेश के कब्जे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी अभी जांच की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद जो आरोपी पाया जाएगा, उसे मामले में नामजद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed