{"_id":"5745d2ed4f1c1b642c69166d","slug":"prisoner-hang-suicide-in-jail-crime-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालाती ने जेल के बाथरूम में लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालाती ने जेल के बाथरूम में लगाया फंदा
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 25 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
पत्नी की हत्या के मामले में थाना डिवीजन आठ पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए जेल में बंद हवालाती ने मंगलवार को जेल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब अन्य हवालाती बाथरूम में गए तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही जेल अधिकारी और थाना डिवीजन सात व चौकी ताजपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मृतक चेतन भंडाली का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। बुधवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कर शव वारिसों को सौंप दिया गया।
घुमारमंडी स्थित संत नगर के रहने वाले चेतन भंडारी ने पहली शादी में पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद साल 2011 में उसने चंडीगढ़ की रहने वाली मनजीत कौर से शादी कर ली। शादी के बाद पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। 22 मार्च 2016 की रात दोनों में झगड़ा हुआ तब चेतन ने अपनी पत्नी मनजीत कौर का गला दबा मारने की कोशिश की। फिर खुद ही उसे गंभीर हालत में डीएमसी में दाखिल कराया। पुलिस पूछताछ में सारी बात सामने आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने चेतन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि चेतन काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। मंगलवार दोपहर को वह बैरक नंबर 7 के पास मौजूद बाथरूम में चला गया। जहां उसने बाथरूम के लगे रोशनदान की ग्रिल से परना बांधकर फंदा लगा लिया।