{"_id":"572cbc664f1c1be53f5cceab","slug":"police-police-atatment-in-barnala-suicide-case-of-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मां-बेटे की खुदकुशी के मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मां-बेटे की खुदकुशी के मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी’
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Fri, 06 May 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Bureau
जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर की ओर से शुक्रवार को जोधपुर जिले में घटित हुए मां बेटा खुदकुशी कांड संबंधी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करते हुए कहा गया कि जब मरहूम किसान दर्शन सिंह के बेटे बलजीत सिंह बल्लू व उसकी धर्मपत्नी बलवीर कौर ने जहर निगला तो वहां पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
शुक्रवार को आढ़ती पक्ष के वकील प्रीतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि एसएसपी तूर के इस शपथ पत्र के जवाब में उन्होंने हाईकोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष मां-बेटा की सुसाइड मौके पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी की खबरें व वीडियो क्लिपिंग पेश की और कहा कि जब बलजीत सिंह बल्लू व उसकी मां ने खुदकुशी की तो वहां पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। दोनों खुदकुशी पुलिस की मौजूदगी में हुई है, इसलिए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
एसएसपी तूर का शपथ पत्र लेकर थाना सदर बरनाला के प्रभारी नवदीप सिंह हाईकोर्ट पहुंचे। सरकारी वकील ने शपथ पत्र हाईकोर्ट में पेश किया। थाना सदर के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि वह हाईकोर्ट में जवाबदावा दायक कर आए हैं। अगली पेशी 23 सितंबर 2016 को होगी। वहीं जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने फोन नहीं उठाया और एसपीडी स्वर्ण खन्ना ने कहा कि पुलिस का कानूनी पक्ष मजबूत है।