फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police encounter in Ludhiana two accused injured in police firing

पंजाब में पुलिस एनकाउंटर: पुलिस टीम पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में दोनों घायल, हथियार बरामद

Sun, 09 Mar 2025 01:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 01:06 PM IST
सार

लुधियाना में पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से दो बदमाश गायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपियों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Police encounter in Ludhiana two accused injured in police firing
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। फायरिंग मामले में दो आरोपियों का पीछा कर रही थाना दुगरी पुलिस की टीम पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों की जांघ पर गोलियां लगी। पुलिस की गोली से घायल दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई और उन्हें काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल और 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। दोनों घायलों की पहचान सुमित और मनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। जब पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग देखी तो लोग डर के मारे घरों में ही दुबक गए। गिल रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना दुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित और मनीष उर्फ टोनी के खिलाफ जैतो चौक के पास अभिनव मंड नाम के युवक पर गोलियां चलाने का आरोप में मामला दर्ज है। दोनों आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहे थे। पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में ही घूम रहे है। पुलिस पार्टी ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी पुलिस को चकमा देते देते गिल रेलवे स्टेशन की तरफ जा पहुंचे। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपियों ने गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों आरोपियों के जांघ पर गोलियां लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी की दोनों टांगों पर लगी गोली
आरोपी टोनी की दोनों टांगों पर गोली लगी है, जबकि सुमित की एक टांग पर गोली लगी है। पुलिस की गोली लगते ही दोनों आरोपी घायल होकर गिर गए। पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर उन्हें काबू किया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का रिवाल्वर और 315 बोर देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दुगरी इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वह हथियार कहां से लाए थे।


दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं कई अपराधिक मामले 
थाना दुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह नेबताया कि दोनों आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड है। दोनों के खिलाफ पहले ही 10-10 क्रिमिनल केस है। कुछ समय पहले ही उन्होंने दुगरी इलाके में अभिनव मंड के ऊपर गोलियां चलाई थी। उसी मामले में पुलिस दोनों की तलाश में थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही दोनों को इलाज के बाद हिरासत में ले अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed