फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police Caught three with drug money and Heroin in Ludhiana

लुधियाना में तीन किलो हेरोइन के साथ भाई-बहन और पत्नी को पुलिस ने दबोचा, 38 लाख की ड्रग मनी बरामद

Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police Caught three with drug money and Heroin in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

लुधियाना के गांव खंडूर में सोमवार को बड़े नाटकीय ढंग से एक नशा तस्करी का बड़ा रैकेट का खुलासा हुआ है। थाना जोधा पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 38 लाख रुपये की ड्रग मनी, तीन किलो हेरोइन बरामद की है। थाना जोधा पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है, वहां से उन्हें पूछताछ के लिए सीआईए स्टाफ जगरांव ले जाया गया है।  आरोपियों में एक व्यक्ति, उसकी बहन और पत्नी शामिल है।

विज्ञापन


गांव खंडूर में सोमवार को किसी महिला की मौत हो गई थी। कुछ महिलाएं सांत्वना व्यक्त करने के बाद लौट रहीं थीं। इस दौरान एक्टिवा सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। एक्टिवा आरोपी व्यक्ति चला रहा था, उसके पीछे उसकी पत्नी बैठी थी। एक्टिवा में आगे एक बैग रखा था। इस घटना में महिला की टांग टूट गई। 
विज्ञापन


हंगामा होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के पंच जसवीर सिंह ने बताया कि जैसे वह मौके पर पहुंचे तो तीसरी आरोपी बहन वहां पहुंच गई। उसने अपने भाई को पीटने का ड्रामा करना शुरू कर दिया। अचानक वह स्कूटर पर रखा बैग उठाकर साथ ले जाने लगी तो उन्हें कुछ शक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उससे बैग छीन लिया, जब चेक किया तो उसमें 25 लाख रुपये थे। उन्होंने पहले इसकी सूचना सीएम सलाहकार कैप्टन संदीप संधू को दी। संधू ने तुरंत एसएसपी ग्रामीण को कार्रवाई करने को कहा। कुछ समय बाद एसपी (देहात) बलविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के घर की तलाशी ली। घर से पुलिस ने लगभग तीन किलो हेरोइन और 13 लाख रुपये बरामद किए। 


पंच जसवीर सिंह पप्पू ने बताया की गांव के युवाओं को आरोपियों की संदिग्ध हरकतों पर पहले ही शक था, कई बार उनका पीछा भी किया गया। लेकिन पता नहीं चल रहा था कि आखिरकार वह कहां रहते है। अब पता चला कि वह बीते दो माह से गांव के बाहर सुनसान जगह पर बने किराए के घर में रहते है। यह घर जांगपुर निवासी गुरजीत सिंह का है, जोकि आरएमपी डॉक्टर हैं। पुलिस उसे भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed