फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police arrested two in the attack on BJP candidate case

लुधियाना: भाजपा प्रत्याशी पर हमला मामले पर दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, किसानों ने थाना घेरा, साथी को छोड़ने की मांग

Mon, 14 Feb 2022 09:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Feb 2022 09:45 PM IST
सार

एडीसीपी जगतप्रीत ने बताया कि पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार सुच्चा राम लद्दड़ पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। किसानों ने अपनी बात रखी है। उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। बाकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Police arrested two in the attack on BJP candidate case
थाने का घेराव करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के गांव खेड़ी झमेड़ी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुच्चा राम लद्दड़ पर हुए हमले के मामले में थाना सदर पुलिस ने किसान नेता सहित दो लोगों और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को इस मामले में देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद किसान संगठन एकता उगराहां के पदाधिकारी और सदस्य थाना सदर पहुंचे। सुबह थाना सदर का घेराव किया और वहां धरना दिया।

विज्ञापन

 
इसकी सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 2 जगतप्रीत पुलिस पार्टी के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से बात की। जिस पर किसान नेताओं ने एतराज जताया कि हत्या के प्रयास मामले में नामजद हिमांयुपुर सर्कल प्रधान जगविंदर सिंह राजू का कोई लेना देना नहीं है। उसे नाजायज फंसाया जा रहा है। जिस पर एडीसीपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले में एक आवेदन दें और जांच के बाद आगे की बात की जाएगी। 
विज्ञापन


दो घंटे तक थाने का घेराव कर प्रदर्शनकारी किसान वहां से चले गए। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने सुच्चा राम लद्दड़ की शिकायत पर जगविंदर सिंह राजू और लवदीप के साथ बीस अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। गांव खेड़ी झमेड़ी में पूर्व आईएएस और भाजपा के हल्का गिल से उम्मीदवार सुच्चा राम लद्दड़ चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने गुरमुख सिंह गोरा के घर मीटिंग की थी। इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए और वहां से निकल कर वह जाने लगे तो कुछ ही दूरी पर अज्ञात आरोपियों ने गाड़ी पर हमला कर दिया और जिसमें सुच्चा राम लद्दड़ घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के साथ पांच छह किसानों ने की बात
एडीसीपी जगतप्रीत सिंह के आने के बाद पांच से छह किसान पदाधिकारी थाना सदर में उनसे मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सारी बात बताई और इंसाफ की मांग की। किसानों ने वीडियो और सारे प्रमाण भी पुलिस को सौंपे, जिससे यह पता चलता है कि हमला करने वालों में राजू नहीं था। एडीसीपी ने भी किसानों की सारी बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि जांच की जाएगी।

‘हर घटना हो रही नोट, जांच के बाद निर्णायक नतीजे तक पहुंचाएगी भाजपा’

एसआर लद्दड़ पर हुए जानलेवा हमले पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चेतावनी दी है कि पंजाब में होने वाली हर घटना नोट हो रही है। जांच के बाद इसे निर्णायक नतीजों तक भाजपा पहुंचाएगी। उन्होंने राज्य के पुलिस अधिकारियों से किसी भी दबाव में आकर काम नहीं करने की सलाह दी है।

केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भाजपा की पंजाब में लोकप्रियता बढ़ रही है और विरोधी इसे देखकर घबराए हुए हैं। इस घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिंसा के जरिये डराने या धमकाने नहीं देंगे। 

शेखावत ने पार्टी के विरोधियों को ऐसा करने के बजाय चुनावी लड़ाई लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं साफ तौर पर जाहिर करती हैं कि भाजपा उम्मीदवार हर जगह लीड कर रहे हैं और निराशा में डूबे विरोधी उन्हें डराने के लिए हिंसा का प्रयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। शेखावत ने अधिकारियों से कहा कि आप यहां लोगों की सुरक्षा करने को हैं और मौजूदा दौर में आपकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। ऐसे में आपको किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट तौर पर उन लोगों की शह पर किया गया है, जो भाजपा की पंजाब में बढ़ रही लोकप्रियता से डरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed