फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   platelets, artificial platelet accused on remand, bhatinda platelets case

नकली प्लैटलेट्स बनाने का मामला : पांचों आरोपी रिमांड पर

Tue, 14 Jun 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 14 Jun 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
platelets, artificial platelet accused on remand, bhatinda platelets case
जेल
नकली प्लैटलेट्स बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी दिलबाग सिंह, परमजीत सिंह, परमजीत, नरेंद्र सिंह और लाल बहादुर को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। उनको 17 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस ने अदालत से आरोपियों का एक हफ्ते का रिमांड मांगा था।
विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी अजय मलूजा ने बताया कि आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। इस दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग ने टैंकर में से बरामद नकली प्लैटलेट्स की थैलियों के सैंपल ले लिए हैं। बाकी को अभी टैंकर में ही रखा गया है, जो सील कर स्टार्ट रखा हुआ है। 
विज्ञापन


सोमवार को काउंटर इंटेलिजेंस और सेहत विभाग ने एक सांझे ऑपरेशन के तहत जिले के गांव बीड बहमण के पास बने एक मकान में छापामारी कर टैंकर को जब्त किया था। इसमें से करीब 21 हजार 752 नकली प्लैटलेट्स की थैलियां बरामद की गई। उनकी बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक की कीमत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने रिलायंस कंपनी के साथ लाखों रुपये का सौदा कर अस्ली प्लैटलेट्स तैयार कर देने थे, लेकिन खून का इंतजाम ने होने के चलते आरोपियों ने सिंथेटिक प्लैटलेट्स को तैैयार करने के लिए 4 हजार लीटर दूध, 500 अंडे, 1 किलो मीठा सोडा, 3 किलो रिफाइंड तेल का उपयोग किया था। सेहत विभाग के अनुसार उक्त तैयार किए गए नकली प्लैटलेट्स की पीएच 7 है, जो कि पूरी तरह तेजाब है। 


प्लैटलेट्स को नष्ट करने को अदालत से लेंगे अनुमति : दुग्गल
सेहत विभाग के अधिकारी अमित दुग्गल ने कहा कि पकडे़ गए नकली प्लैटलेट्स को नष्ट करने के लिए अदालत से अनुमति ली जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त प्लैटलेट्स से पैदा होने वाली बदबू से लोग कई भयानक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार नकली प्लैटलेट्स बनाने के काम में सिर्फ लैब टेक्नीशियन ही नहीं, बल्कि इस मामले में कई बडे़ सफेदपोश भी शामिल हैं। जो लैब टेक्नीशियनों के पकडे़ जाने के बाद भूमिगत हो गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed