फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One Arrest in Murder in Jagraon

Crime: प्रेमी ने प्रेमिका के मामा को उतारा मौत के घाट, कत्ल के बाद फिर लाैटा था घटनास्थल, खतरनाक थे मंसूबे

Fri, 13 Dec 2024 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 12:00 PM IST
सार

हत्या के आरोपी रिश्व जैन का मृतक की भांजी से प्रेम संबंध था। इसी के चलते उसके परिवार ने उसे बेदखल कर रखा था वहीं प्रेमिका का आरोप है कि रिश्व नशा करने लगा था जिस कारण उसने रिश्ता तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
One Arrest in Murder in Jagraon
मृतक संजीव और आरोपी रिश्व - फोटो : फाइल

विस्तार

जगरांव में सुभाष गेट के नजदीक रहते संजीव शर्मा (52) नामक व्यक्ति का लोहे की रॉड मारकर कत्ल कर दिया गया। आरोपी शहर के नामी जैन परिवार का इकलौता बेटा रिश्व जैन पुत्र राकेश कुमार जैन है। थाना सिटी में कत्ल का मामला दर्ज करके उसे मेन बाजार की एक नामी कपड़े की दुकान से देर शाम गिरफ्तार किया। कत्ल के एक घंटे बाद शव को आरोपी बीच सड़क पर रखने गया था, ताकि पुलिस को सड़क हादसा लगे।

विज्ञापन




रिश्व जैन ने अपने अन्य दो साथियों सहित इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया, जिनके नाम रिश्व की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगे। एसएसपी देहात नवनीत सिंह बैंस प्रेस वार्ता में मामले की पूरी जानकारी देंगे।

विज्ञापन

प्रेम संबंधों में परिवार से बेदखल हो चुका था रिश्व

सुभाष गेट के नजदीक अपने मां के साथ मामा संजीव शर्मा के घर रह रही 24 वर्षीय युवती से रिश्व जैन के प्रेम संबंध थे। इसी बात से परेशान होकर रिश्व जैन को परिवार की ओर से काफी समय पहले बेदखल किया गया था। दो दिन पहले रिश्व की प्रेमिका अपनी मां के साथ उनके घर बेरिया मुहल्ला जाकर देर रात तक काफी हंगामा करके आई थी, जिससे खफा होकर रिश्व बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे सीधे प्रेमिका के घर गया और वहां पर प्रेमिका को लेकर दी एक्टिवा, मोबाइल व अन्य सामान की तोड़फोड़ की। इस दौरान घर में मौजूद प्रेमिका के मामा संजीव शर्मा के साथ भी रिश्व की काफी कहासुनी हुई और उसने वहीं पर संजीव को रात तक देख लेने जैसे धमकियां दीं।

घर जाते समय किया हमला

रेड वेव सिनेमा में पिछले कई वर्षो से कार्यरत संजीव शर्मा की तलाश में रिश्व बुधवार रात करीब पौने नौ बजे सिनेमा के गेट के अंदर सीसीटीवी में कैद हुआ। इस दौरान जैसे ही संजीव सिनेमा से निकल कर अपने घर जाने लगा तो कुछ ही दूरी पर रिश्व ने अपने साथियों सहित संजीव पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और वहीं पर उसे लहुलुहान छोड़कर चला गया।

राहगीर ने दी 100 नंबर पर सूचना 

रेड वेव के मालिक आशु बांसल के मुताबिक रिश्व के दोस्तों संग मौके पर से जाने के बाद संजीव ने वहीं सड़क पर दम तोड़ गया जिसे किसी राहगीर ने देखकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया और उसका शव एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पहले तो इसे सड़क हादसा समझा, लेकिन जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो सारा भेद खुल गया। एसएचओ सिटी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केवल रिश्व जैन पर ही कत्ल का मामला दर्ज किया है। कत्ल केस में उसके साथ बाकी आरोपी कौन थे उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा।

कत्ल के बाद शव को सड़क पर रखने गया था रिश्व

बुधवार रात को संजीव शर्मा को रॉड मार कर कत्ल करने वाला रिश्व जैन दुबारा से एक घंटे के भीतर घटनास्थल पर गया, जहां से उसने संजीव के शव को कोठे शेरजंग के रास्ते से उठाकर सड़क के बीचों बीच रख दिया ताकि कोई वाहन ऊपर से गुजरे और पुलिस को शुरुआती जांच में ये सारा मामला एक सड़क हादसे का लगे, लेकिन इस दौरान उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई और उसका सारा भेद खुल गया। वहीं आरोपी की प्रेमिका के अनुसार, रिश्व नशे का आदी था और चोरी आदि भी करने लगा था। इसलिए उसने दो महीने पहले ही आरोपी से बात करनी कम कर दी थी क्योकि उसे अपनी आगे वाली जिंदगी खराब होने का डर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed