फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Murder of American woman accused was same person who filed missing person complaint ludhiana

अमेरिकी महिला की हत्या: मिसिंग की शिकायत देने वाला ही आरोपी, जुलाई में मारकर शव किया था खुर्दबुर्द

Wed, 17 Sep 2025 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 10:48 AM IST
सार

किला रायपुर एरिया की रहने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक रुपिंदर कौर पंधेर का चरणजीत सिंह के साथ रिलेशन था और वह उसके साथ रहती थी। वह इंग्लैंड चला गया था। रुपिंदर कौर पंधेर के खिलाफ एनआरआई थाने में मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
Murder of American woman accused was same person who filed missing person complaint ludhiana
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की एनआरआई महिला रुपिंदर कौर पंधेर (71) की गला दबा कर हत्या कर दी गई और शव को खुर्द बुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम उसी व्यक्ति ने दिया जिसके पास रुपिंदर कौर पंधेर अमेरिका से आकर रहती थी। आरोपी ही उसके केसों की पैरवाई भी करता था। वारदात जुलाई की बताई जा रही है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवा दी। थाना डेहलों की पुलिस ने अगस्त में 346 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। 

पुलिस को सूचना मिली कि रुपिंदर कौर की हत्या हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तह तक जांच की तो सारे खुलासे हुए। आरोपी ने कबूल कर लिया कि उसने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उसने महिला के साथ रिलेशन में रहने वाले इंग्लैंड निवासी चरणजीत सिंह चन्नी के कहने पर की है। पुलिस ने इस मामले में सुखजीत सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चरणजीत सिंह को नामजद कर लिया है।  
विज्ञापन


थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि किला रायपुर एरिया की रहने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक रुपिंदर कौर पंधेर का चरणजीत सिंह के साथ रिलेशन था और वह उसके साथ रहती थी। वह इंग्लैंड चला गया था। रुपिंदर कौर पंधेर के खिलाफ एनआरआई थाने में मामले दर्ज थे। वह जब भी भारत आती थी तो सुखजीत सिंह उर्फ सोनू के पास ही रहती थी और अपने केसों की पैरवाई के लिए उसने सोनू को पावर ऑफ अटार्नी दे रखी थी। सोनू ही उसका सारा काम देखता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में रुपिंदर कौर पंधेर भारत आई तो सोनू के पास ही रह रही थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो आरोपी सोनू ने उसकी हत्या कर दी और शव खुर्द बुर्द कर दिया। कुछ समय बाद आरोपी सोनू ने पुलिस के पास गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। उसके बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा ताकि पुलिस उस पर शक न करे। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रुपिंदर कौर पंधेर की हत्या हो चुकी है और इसमें सोनू का हाथ है। जिसके बाद पुलिस ने सोनू से कड़ी पूछताछ की तो आरोपी तोते की तरह जुबान खोल गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इंग्लैंड में रहने वाले चरणजीत सिंह को पुलिस ने नामजद कर लिया। 


इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में और सबूत जुटाने की प्रक्रिया में है। इसमें रूपिंदर कौर पंधेर के कंकाल के अवशेषों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोनू से पूछताछ की जा रही है। कई बड़े खुलासे होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed