फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, friend murdered in ludhiana, ludhiana murder

रंजिश में दोस्त को मार डाला 

Fri, 06 May 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 06 May 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
murder, friend murdered in ludhiana, ludhiana murder
हत्‍या
 मेहरबान के गांव चूहड़वाल में शुक्रवार को एक युवक ने रंजिश के चलते अपने ही साथी पर तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक गुरदेव के परिजनों की शिकायत पर महिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी महिंदर को हिरासत में ले लिया है,. लेकिन इसकी अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। 

गांव मेहरबान का रहने वाले गुरदेव सिंह खेतीबाड़ी करता था। साथ ही वह रेत का काम भी करता था। कुछ दिन पहले गुरदेव और आरोपी महिंदर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान उनका किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था, लेकिन लोगों ने बीच बचाव करा मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


मामले की शिकायत थाना मेहरबान में की गई थी। शुक्रवार को गुरदेव सिंह अपने घर के पास बाइक पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी महिंदर सिंह ने पीछे से उस पर वार कर दिया। उसने एक के बाद एक कई वार गुरदेव के सिर पर किए। गुरदेव बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। गुरदेव के परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी महिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला रंजिश का लगता है। जांच की जा रही है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed