{"_id":"579e27fa4f1c1bdd762b8a8d","slug":"murder-four-murdered-in-ludhiana-ludhiana-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस करोड़ के लिए तो नहीं मारा गया मांगट परिवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालीस करोड़ के लिए तो नहीं मारा गया मांगट परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई रणधीर सिंह नगर के आई ब्लाक में शुक्रवार को चार लोगों की मौत का मामला उलझता जा रहा है। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में पुलिस की हत्या के बाद आत्महत्या की थ्योरी झूठ साबित हो गई।
वहीं सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले ही संदीप मांगट ने अपनी एक प्रॉपर्टी चालीस करोड़ रुपये में बेची थी। ऐसे में यह मुमकिन है कि इन्हीं पैसों के लिए पूरे परिवार को कत्ल किया गया हो। पुलिस का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। वहीं अब पुलिस सभी शवों का दोबारा पोस्टमार्टम करवाएगी।
पोस्टमार्टम के मुताबिक घर के मालिक संदीप मांगट की हत्या तेजधार हथियार से की गई। उसके बाद उसे गोली मारी गई। तीन डॉक्टरों के बोर्ड की तरफ से किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सभी मृतकों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने चारों शवों का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया है। चारों शव फरीदकोट के बाबा फरीद मेडिकल कॉलेज में भेज दिए गए है। डीसीपी ध्रुमन निंबले ने इसकी पुष्टि की है। डीसीपी ने कहा कि लुधियाना सिविल अस्पताल में फोरेंसिक मेडिकल माहिर नहीं है।
रविवार को पुलिस ने मृतक संदीप मांगट के ससुर बलबीर सिंह की देखरेख में घर की एक बार फिर से तलाशी ली। पुलिस को वहां से एक 32 बोर की रिवाल्वर बरामद हुआ और साथ ही पुलिस ने घर में सात लाख रुपये की नगदी और गहने भी बरामद किए। पुलिस ने तलाशी की वीडियो भी बनाई।
बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जब विदेश गया था तो नगदी और कागजात संदीप को देकर गया था। इसके साथ ही इलाके और रिश्तेदारों में चर्चा है कि संदीप मांगट ने कुछ समय पहले एक प्रॉपर्टी चालीस करोड़ रुपये की बेची थी। हो सकता है कि उन्हीं पैसों के लिए पूरे परिवार की हत्या की गई हो। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक इस प्रापर्टी डील के बारे में कुछ पता नहीं है। हर थ्योरी की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का पता चलने के बाद लुधियाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दावा किया था कि संदीप मांगट ने अपनी मां बचन कौर, पत्नी अमनदीप कौर और लड़की दिनाज की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी।