{"_id":"61dd7c42712e8f43351d99e3","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-ludhiana-fir-filed-against-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी करता था दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज, पुलिस को आरोपी की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी करता था दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज, पुलिस को आरोपी की तलाश
Tue, 11 Jan 2022 06:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:23 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा नाबालिग लड़की के गर्भवती होने पर हुआ। आरोपी युवक पड़ोसी है। पुलिस ने मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लुधियाना के पॉश इलाके में रहने वाली नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित नाबालिग के परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना पीएयू की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी उनके पड़ोस में रहता है। वह जब काम पर चले जाते थे तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली होती थी।
विज्ञापन
आरोपी उसी चीज का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और उसे धमकी देता था कि वह किसी को कुछ न बताए। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसने परिवार वालों को सारी सच्चाई बताई। उन्होंने आरोपी से पूछना चाहा तो आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पर मामला दर्जकर लिया। जांच अधिकारी एएसआई ज्ञान सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद स्वैब को जांच के लिए भेजा जाएगा।
10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे व्यक्ति ने उसकी 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी भी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताए। तीन दिन बाद बच्ची ने इसकी जानकारी मां को दी। बच्ची की मां ने थाना मोती नगर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पकड़ से बाहर है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उनका पति उन्हें छोड़कर चला गया था। करीब दो साल साल से वह आरोपी के साथ रह रही हैं। जांच अधिकारी राजकुमार का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।