फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Misdeed with Divorcee Woman in Ludhiana of Punjab

पंजाब: पहले फेसबुक पर दोस्ती की, सगाई कर कनाडा ले जाने के नाम पर किया दुष्कर्म, पैसे भी ठगे 

Wed, 05 May 2021 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 May 2021 05:04 PM IST
सार

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2002 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति के साथ विवाद के चलते 2012 में उसका तलाक हो गया। 2017 में सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात आरोपी सुखराज मल्लन के साथ हो गई।

विज्ञापन
Misdeed with Divorcee Woman in Ludhiana of Punjab
misdeed - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक एनआरआई ने तलाकशुदा युवती से सगाई कर ली। आरोपी ने उसे कनाडा ले जाकर शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी समय तक वह उसे बुलाने का झांसा देता रहा लेकिन बाद में मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने जांच में आरोप सही पाए। थाना दुगरी की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जालंधर स्थित न्यू दियोल नगर की राजू कालोनी निवासी सुखराज मल्लन के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2002 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति के साथ विवाद के चलते 2012 में उसका तलाक हो गया। 2017 में सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात आरोपी सुखराज मल्लन के साथ हो गई। दोनों में दोस्ती हो गई और करीब एक साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। आरोपी ने उसे कहा कि वह जून 2018 में भारत आएगा और उसके बाद उससे शादी करेगा। 

विज्ञापन

वीजा लगवाने के नाम पर लिए आठ लाख रुपये

पांच जून को रिश्तेदारों की उपस्थिति में दोनों की सगाई हो गई। आरोपी ने उसे शादी करने और साथ में कनाडा ले जाने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद आरोपी सुखराज कनाडा चला गया। आरोपी ने उसे कहा कि उसका वीजा लगवाना है। इसके लिए वह उससे 8 लाख रुपये भी ले गया। उसके बाद आरोपी ने उससे संपर्क रखना बंद कर दिया और शादी करने से भी साफ मुकर गया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी एनआरआई सुखराज मल्लन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अभी विदेश में है। उसे कैसे लाया जाए इसकी तैयारी की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला नामजद

पठानकोट के थाना सुजानपुर के अधीन आते मोहल्ला में एक व्यक्ति महिला के घर जबरदस्ती घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकियां दी। महिला ने थाना सुजानपुर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सांबा निवासी एंचल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पति के साथ अनबन चल रही है। इसके चलते वह अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। बुधवार सुबह साढ़े 4 बजे उक्त आरोपी अचानक उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। उक्त आरोपी ने उसे धमकियां दीं और फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed