{"_id":"608422b78ebc3e591536fa0c","slug":"misdeed-with-70-year-old-lady-at-ludhiana-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में दरिंदगी: 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर पोती को बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में दरिंदगी: 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर पोती को बताया
Sat, 24 Apr 2021 07:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:23 PM IST
सार
तबीयत बिगड़ने पर जब बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया तो उसने पोती को इस बारे में बताया। थाना सिंधवाबेट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लुधियाना में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। लुधियाना के थाना सिधवांबेट के अधीन पड़ते एक गांव में एक युवक ने 70 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर जब बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया तो उसने पोती को इस बारे में बताया। थाना सिंधवाबेट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, महिला के पति का करीब 35 साल पहले देहांत हो गया था। 21 अप्रैल की रात को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जैसे ही शोर मचाया वह मौके से फरार हो गया। उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया था लेकिन जब तबीयत बिगड़ी तो उसने अपनी पोती को सारी बात बताई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिधवांबेट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महिला के पति का करीब 35 साल पहले देहांत हो गया था। 21 अप्रैल की रात को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जैसे ही शोर मचाया वह मौके से फरार हो गया। उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया था लेकिन जब तबीयत बिगड़ी तो उसने अपनी पोती को सारी बात बताई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिधवांबेट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
बरनाला में अश्लील वीडियो बनाकर फिरौती मांगने वाले दबोचे
अगवा करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले एक गिरोह के शातिरों को बरनाला पुलिस ने काबू किया है। थाना सदर के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि जगदेव सिंह निवासी मानसा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके भाई गुरतेज सिंह को प्रदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्कर सिंह, सुखपाल सिंह ने संदीप कौर नाम की लड़की से फोन करवाकर बरनाला के बस स्टैंड पर बुला लिया। लड़की ने कहा कि वह उनके भाई को पसंद करती है। लड़की की बातों में आकर उनका भाई गुरतेज सिंह अपने एक साथी गुरसेवक सिंह को साथ लेकर बरनाला के स्टैंड पर चला गया। जब वहां पहुंचा तो संदीप कौर के साथी प्रदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्कर सिंह व सुखपाल सिंह ने गुरतेज व गुरसेवक को अगवा कर लिया। गाड़ी में बैठाकर दर्शन सिंह संघेडा की खेत वाली मोटर पर ले गए और वहां दोनों की खूब पीटा। इसके गुरतेज सिंह का अश्लील वीडियो बनाकर परिवार से 25 लाख रुपये मंगवाने को कहा। इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। जब उनके रिश्तेदार वहां पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों को एक गाड़ी में बंदी बनाया हुआ था। पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया। जगदेव सिंह के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।