{"_id":"576184aa4f1c1b471e11b607","slug":"minor-rape-crime-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में काम करने वाली नाबालिग से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में काम करने वाली नाबालिग से दुराचार
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उधम सिंह नगर में एक कोठी मालिक को अधरंग होने पर फीजियोथेरेपी के लिए एक युवक कोठी में आता था। उस युवक ने कोठी में काम करने वाली लड़की से कई बार दुराचार किया।
इसके बाद आरोपी नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकियां देने लगा। यह बात उसने अपने परिवार वालों और कोठी मालिक को बताई। उन्होंने सारा मामला पुलिस के ध्यान में लाया।
थाना नंबर आठ की पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर सीएमसी रोड निवासी सैमसन के खिलाफ दुराचार करने, धमकियां देने और चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह ऊधम सिंह नगर में एक कोठी में काम करती है। आरोपी कोठी मालिक को फिजियोथेरेपी करवाने के लिए आता था। उसने बताया कि आरोपी ने डरा धमकाकर उससे कई बार दुराचार किया। जब वह उसे हर बार इस तरह करने से रोकती थी तो वह उसे जान से मारने की धमकियां देता था। उसने सारी बात परिवार वालों व कोठी मालिक को बताई।
उन्होंने इस संबंधी शिकायत थाना डिवीजन नंबर आठ में शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी गई है।