फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mechanic fitted hidden camera in washroom of the house blackmailed woman and misdeed her Ludhiana crime news

Punjab: मिस्त्री की काली करतूत...वॉशरूम में फिट किया हिडन कैमरा, महिला के वीडियो व फोटो, फिर शुरू हुआ असली खेल

Mon, 18 Aug 2025 05:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Aug 2025 05:20 PM IST
सार

पंजाब के जगरांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। घर पर फर्नीचर के काम के लिए बुलाए गए मिस्त्री ने वॉशरूम में हिडन कैमरा फिट कर दिया। आरोपी ने घर की महिलाओं व युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो निकाल लिए और फिर ब्लैकमेल करने लगा। 

विज्ञापन
Mechanic fitted hidden camera in washroom of the house blackmailed woman and misdeed her Ludhiana crime news
हिडन कैमरा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

घर पर फर्नीचर का काम करने के लिए लाए गए मिस्त्री ने ऐसा कांड किया कि उसने घर के वॉशरूम में हिडन कैमरा फिट कर दिया। इसके बाद आरोपी ने घर की महिलाओं और लड़कियों की अश्लील तस्वीरें व वीडियो बनाए। इसके बाद उसने जो किया उसस हर कोई हैरान है। आरोपी ने घर की महिला को ब्लैकमेल किया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। वहीं ऐसा न करने पर आरोपी महिला को उसकी वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देता था। घटना पंजाब के लुधियाना के जगरांव की है। आरोपी मिस्त्री ने महिला ही नहीं उसकी बेटियों की भी वीडियो और फोटो भी वायरल करने की धमकी दी थी। ऐसा कर उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया।    

विज्ञापन


मिस्त्री पर वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर महिला और उसकी बेटियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने और महिला को ब्लैकमेल करके अवैध संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। उस पर वीडियो से महिला को ब्लैकमेल करने और शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। इसके बाद महिला के साथ उसने अवैध संबंध बनाए।
विज्ञापन


एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार, यह घटना करीब तीन साल पुरानी है। पीड़िता के पति ने घर में फर्नीचर का काम करवाने के लिए आरोपी को बुलाया था। पति खेत में और बच्चे स्कूल में होते थे तभी आरोपी ने बाथरूम में गुप्त कैमरा लगा दिया। उसने कैमरे को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाई। उसने महिला को धमकाया कि उसने उसकी बेटियों की वीडियो बनाई। वह महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। मानसिक तनाव से महिला की सेहत बिगड़ने लगी। वर्ष 2025 में आरोपी ने उसे होटल में बुलाकर फिर से शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने मिलने से मना किया तो आरोपी ने कुछ तस्वीरें वायरल कर दीं। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Crime: NRI के साथ शादी के सपने हुए चकनाचूर... पंजाब पुलिस की महिलाकर्मी ने गंवा दिए 79 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed