फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Police lady constable duped of Rs 79 lakh in name of marriage with NRI

Punjab Crime: NRI के साथ शादी के सपने हुए चकनाचूर... पंजाब पुलिस की महिलाकर्मी ने गंवा दिए 79 लाख

Mon, 18 Aug 2025 04:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Aug 2025 04:46 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की महिलाकर्मी ने एनआरआई के साथ शादी के हसीन सपने देखे थे, लेकिन ये सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब महिला कर्मचारी के साथ 79 लाख रुपये की ठगी हो गई। 

विज्ञापन
Punjab Police lady constable duped of Rs 79 lakh in name of marriage with NRI
दुनिया का सबसे अनोखी परंपरा, यहां शादी में चुराई जाती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब पुलिस की महिलाकर्मी के साथ 79 लाख रुपये की ठगी हुई है। हैरानी की बात यह है कि महिला कर्मचारी को शातिर ने शादी का बहाना बनाकर अपनी बातों में फंसाया और उसके साथ लाखों रुपये की ठगी कर ली। इतनी बड़ी ठगी होने के साथ ही महिला पुलिसकर्मी के शादी के सपने भी चकनाचूर हो गए। लुधियाना के डीआईजी दफ्तर में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी के साथ ठगों ने विदेशी नंबर से संपर्क कर एनआरआई के रूप में शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद कीमती गिफ्ट भेजने के नाम पर 79.17 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


पीड़ित अमरजीत कौर गांव पमाल की निवासी हैं। वे पंजाब पुलिस के सिविल डिपार्टमेंट में डीआईजी लुधियाना रेंज कार्यालय में कार्यरत हैं। जुलाई में उन्हें विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विक्की बताया और कहा कि वह इंग्लैंड से बोल रहा है। उसने कहा कि उसे अमरजीत का नंबर एक अखबार के मैट्रीमोनियल विज्ञापन से मिला है। ठग ने महिलाकर्मी को विश्वास दिलाने के लिए अपने साथियों को अपनी मां और बहन बनकर बात करवाई। इससे महिलाकर्मी अमरजीत कौर का विश्वास जीतकर शादी के लिए हामी भर ली। 
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद आरोपी ने कहा कि उसने अमरजीत के लिए कीमती गिफ्ट भेजा है, जो कस्टम में फंस गया है। उसने अपने एक अन्य साथी का नंबर देकर कहा कि कस्टम चार्ज भर कर गिफ्ट छुड़वा लेना। आरोपी के साथी को फोन किया तो उसने गिफ्ट ज्यादा कीमती का होने की बात कहकर कस्टम चार्ज के नाम पर उससे 79.17 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब गिफ्ट नहीं मिला तो महिला को ठगी का एहसास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिलाकर्मी ने अमरजीत कौर ने जगरांव एसएसपी डॉ. अकुर गुप्ता को शिकायत दर्ज करवाई। एसएसपी ने मामले की जांच साइबर क्राइम को सौंप दी। साइबर क्राइम के एएसआई जगरूप सिंह की टीम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed