फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man faint, fainted man found in ludhiana, crime in ludhiana

प्रेमिका से मिलने गया युवक खेतों में बेहोश मिला

Sun, 17 Apr 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Sun, 17 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
man faint, fainted man found in ludhiana, crime in ludhiana
क्राइम
प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को उसकी प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट की गई। युवक घायल अवस्था में खेतों में मिला। युवक को घायल हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। इस बात की पुष्टि एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोगा के गांव किशनपुरा के रहने वाले अवतार सिंह का सप्ताह पहले विवाह हुआ था। उसे उसकी प्रेमिका ने फोन किया। इस पर अवतार उससे मिलने के लिए चला गया। कुछ समय बाद उसने अपने साथी को फोन कर प्रेमिका और उसके परिवार की तरफ से अगवा करके मारपीट करने की बात कही। उसके दोस्त ने अवतार के परिवार को बताया और परिवार की शिकायत पर जगरांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दो दिन बीत जाने के बाद भी जब अगवा अवतार का कुछ पता नहीं चला तो शनिवार को परिवार ने जगरांव जीटी रोड पर धरना दिया। इस पर एसएसपी घुम्मण ने नौजवान की बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया। शनिवार देर रात जांच टीम के पास गांव चक्क कणिया खुर्द के किसान शिंगारा सिंह का फोन आया कि उसके खेतों में एक युवक बेहोश पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी हरिंदर सिंह परमार, थाना सदर के प्रभारी भूपिंदर सिंह, सिधवां बेट के मुख्य अवतार सिंह और पुलिस पार्टी पहुंची। अवतार को काफी चोट लगी थी और उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि नौजवान का पता लग गया है। उसकी हालत ठीक न होने के कारण उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसके बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed