{"_id":"572cb9ae4f1c1b70365ccf02","slug":"man-beat-beating-in-ludhiana-one-beat-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के लिए बुलाकर बिजली कर्मचारी को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम के लिए बुलाकर बिजली कर्मचारी को किया अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 06 May 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बिजली मुलाजिम को पंखा ठीक कराने के नाम पर घर बुलाकर अगवा कर लिया गया। पुलिस की वर्दी पहने आरोपियों ने उसे काफी समय तक गाड़ी में घुमाया और मारपीट कर उससे 35 हजार रुपये की मांग की। किसी तरह पीड़ित ने अपने दोस्त को फोन कर तीस हजार रुपये मंगवाए जिसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ा।
आरोपियों ने बिजली कर्मचारी की बाइक भी छीन ली। मारपीट से घायल हुए गांव फुल्लावाल के प्रीत सिंह ने इसकी शिकायत थाना सराभा नगर की पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
प्रीत सिंह ने कहा कि वह प्राइवेट तौर पर बिजली रिपेयरिंग का काम करता है। वीरवार दोपहर उसे एक महिला ने फोन कर कहा कि उसके घर का पंखा खराब है। जब वह वहां पहुंचा तो अंदर घुसते ही वर्दी पहने एक व्यक्ति और उसके दो साथियों ने उसे गाड़ी में बिठा लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद दो आरोपी उसे गाड़ी में लेकर निकल गए, जबकि तीसरा उसी की बाइक पर पीछे आता रहा।
विज्ञापन
प्रीत सिंह के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ पिटाई की और उससे 35 हजार रुपये की मांग की। उसने अपने दोस्त को फोन कर सारी बात बताई और पैसे मंगवाए। पैसे अरेंज होने के बाद उसके दोस्त को लुटेरों ने बुलाया। जब उसका दोस्त पैसे देने आया तो लुटेरों ने उसे भी गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूरी पर जाकर आरोपियों ने उसे गाड़ी से बाहर निकाल दिया।
प्रीत के मुताबिक उसने जब आरोपियों से बाइक मांगी तो आरोपियों ने कहा कि वह पांच हजार रुपये देकर अपनी बाइक ले जाए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और उक्त महिला के घर का एड्रेस भी बताया। थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुणजीत सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।