{"_id":"61796122fc12e4400e5e3ee3","slug":"ludhianas-woman-broke-all-contact-with-her-husband-after-reaching-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ धोखा: विदेश जाने के लिए पत्नी ने लगवाए 18 लाख, कनाडा पहुंचकर बुलाना तो दूर तोड़ दिए सारे संपर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति के साथ धोखा: विदेश जाने के लिए पत्नी ने लगवाए 18 लाख, कनाडा पहुंचकर बुलाना तो दूर तोड़ दिए सारे संपर्क
Wed, 27 Oct 2021 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:55 PM IST
सार
पति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने विदेश जाने के लिए पैसे लगाने को उसे मनाया और वादा किया कि वह वहां जाकर उसे कुछ समय बाद बुला लेगी ताकि दोनों वहां अच्छी जिंदगी बिता सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में विदेश जाने की इच्छुक महिला ने एक व्यक्ति से शादी की और शादी के नौ महीने बाद वह अकेली विदेश चली गई। इतना ही नहीं आरोपी विवाहिता ने 18 लाख रुपये पति के लगवा दिए और विदेश जाकर उसे बुलाने की बजाए सारे संपर्क तोड़ दिए। जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
थाना पीएयू की पुलिस ने जांच के बाद रिशी नगर रमन इनक्लेव निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर कनाडा ओंटेरियो की रहने वाली मनवीर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला विदेश जाना चाहती थी। उसने उसको झांसे में लिया और सारे पैसे लगाने की बात मनवा ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : पंजाब: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोपी गिरफ्तार, पाक महिला अधिकारी ने जाल में फंसाकर ली खुफिया जानकारी
विज्ञापन
आरोपी महिला ने हरप्रीत से वादा किया कि वह वहां जाकर उसे कुछ समय बाद बुला लेगी ताकि दोनों वहां अच्छी जिंदगी बिता सके। कुछ समय तक तो उससे बात होती रही पर कुछ समय बाद आरोपी महिला ने पूरी तरह से संपर्क तोड़ दिया। हरप्रीत ने काफी कोशिश की कि आरोपी महिला से संपर्क हो और वह किसी तरह से कनाडा जा सके पर आरोपी महिला के साथ संपर्क नहीं हुआ तो हरप्रीत ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की और जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।