फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana's Dera Baba's obscene video goes viral

Ludhiana: डेरे के बाबा की अश्लील वीडियो वायरल, महिला समेत बाबा गायब; तरनादल ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 14 Jun 2025 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

जत्थेदार ने मांग की कि बाबा पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि बाबा के चेले उनके दल, पंथ और निहंग सिंहों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
Ludhiana's Dera Baba's obscene video goes viral
जानकारी देते बाबा सुखदेव सिंह लोप्पो - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के गांव तलवंडी खुर्द में बने एक डेरे के बाबा की अश्लील वीडियो वायरल हो गई है। इससे मामला गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद बाबा और उसमें दिख रही महिला दोनों गायब हैं। इस मामले को लेकर तरनादल के जत्थेदार बाबा सुखदेव सिंह लोप्पो अपने साथियों के साथ एसएसपी डॉ. अकुर गुप्ता से मिले। उन्होंने बाबा के खिलाफ शिकायत दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जत्थेदार ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला कौन है, यह सामने आना जरूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि महिला को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी बाबा और उसके चेलों की होगी। जत्थेदार ने बताया कि बाबा पिछले 35 साल से डेरे में रह रहा है। उसका नाम पहले भी कई विवादों में आ चुका है, लेकिन हर बार राजनीतिक पहुंच के चलते कार्रवाई नहीं हुई। इस बार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जिसमें बाबा साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन




जत्थेदार ने मांग की कि बाबा पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि बाबा के चेले उनके दल, पंथ और निहंग सिंहों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गांव के लोग बाबा से इतने डरे हुए हैं कि वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जत्थेदार ने पुलिस पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब शिकायत दी गई तो पुलिस ने इसे दूसरे धर्म का मामला बताकर दखल न देने को कहा। उल्टा पुलिस ने उन्हें ही लड़की को ढूंढने को कह दिया। एसएसपी ने कहा कि लड़की को लेकर आएं, पुलिस बयान दर्ज कर कार्रवाई करेगी।



जत्थेदार ने डेरे में पड़ी दवाइयों की भी जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद बाबा आश्रम छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने डेरे को छावनी में बदल दिया है। जत्थेदार ने गांववासियों से अपील की कि डेरे का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि डेरे की जगह पर स्कूल या अस्पताल बनाया जाए, ताकि वह समाज के काम आ सके। उन्होंने कहा कि बाबा खुद को ब्रह्मचारी बताता है, लेकिन उसकी हरकतें शर्मनाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed