फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana Police surrounded suspects come to extort money from jeweler firing

Ludhiana: ज्वैलर से रंगदारी लेने आए आरोपियों को पुलिस ने घेरा, फायरिंग में एक जख्मी; इलाके में मची अफरातफरी

Sat, 13 Dec 2025 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 01:12 PM IST
सार

आरके ज्वैलर्स के मालिक सचिन को कुछ दिन पहले वाट्सअप पर फोन आया था और आरोपियों ने उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी थी।

विज्ञापन
Ludhiana Police surrounded suspects come to extort money from jeweler firing
लुधियाना पुलिस - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

लुधियाना के ताजपुर रोड पर शुक्रवार शाम को उस समय अफरा तफरी मच गई जब ज्वैलर्स को धमकियां देकर रंगदारी लेने आए दो आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया। खुद को बचाने के लिए आरोपी पुलिस से भिड़ गए और इसी अफरातफरी में गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुन वहां भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार, एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घटना ताजपुर रोड आरके ज्वैलर्स के बाहर की है। 
विज्ञापन


आरोपी ज्वैलर्स मालिक सचिन से रंगदारी लेने आए थे। इस धक्कामुक्की और गोलीबारी में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। डिवीजन सात की पुलिस फरार आरोपी का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरके ज्वैलर्स के मालिक सचिन को कुछ दिन पहले वाट्सअप पर फोन आया था और आरोपियों ने उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी थी। सचिन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और थाना डिवीजन सात पुलिस ने दालम ग्रुप के अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी थी कि आरोपी दोबारा फोन करने लगे और पैसे मांगने लगे। सचिन ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्लानिंग बनाई और आरोपियों को पैसे लेने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने ट्रैप लगा लिया और आरोपियों को पकड़ने की पूरी प्लानिंग कर डाली। आरोपी ताजपुर रोड बिहारी कालोनी के पास बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने हेलमेट पहने हुए थे। जैसे ही आरोपी दुकान की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक घायल हो गया। जिस आरोपी के गोली लगी है वह बाइक के पीछे बैठा था। वह नीचे गिर गया और उसके हाथ में पकड़ी पिस्तौल भी नीचे गिर गई। इसी दौरान दूसरा आरोपी जो बाइक चला रहा था वह चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। 


पुलिस ने नीचे गिरे व्यक्ति को काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां आरोपी की पहचान बटाला गुरदासपुर के तैलियावाल निवासी रोहिन मसीह के रुप में हुई है। जो आरोपी फरार हुआ है, उसका नाम जाइन मसीह है। पुलिस का कहना है कि आरोपी रोहिन से पूछताछ की जा रही है और जाइन को काबू करने के लिए टीमें अलग अलग इलाकों में रवाना हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed