फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana police arrested six accused in two ASI murder case

दो एएसआई की हत्या का मामला: पुलिस ने गैंगस्टरों के छह सहयोगियों को पकड़ा, पांच दिन का रिमांड मिला

Fri, 21 May 2021 07:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 May 2021 07:20 PM IST
सार

लुधियाना जिले के जगरांव स्थित अनाज मंडी में दो एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को 15 मई की शाम अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपियों को धर दबोचा है। शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने इनका पांच दिन का रिमांड हासिल किया। 

विज्ञापन
Ludhiana police arrested six accused in two ASI murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लुधियाना के जगरांव स्थित नई अनाज मंडी में 15 मई की शाम दो एएसआई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आखिरकार पुलिस ने छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यहां बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में एक गैंगस्टर दर्शन सिंह की पत्नी सतपाल कौर उर्फ नोनी अपने चार साल के बच्चे को साथ लाई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उससे बच्चे को अपने रिश्तेदारों को सौंपने को कहा था लेकिन वह राजी नहीं हुई। हालांकि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार मुख्य गैंगस्टर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 16 मई को सीआईए स्टाफ पुलिस को सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी में कुछ नशा तस्कर नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई भगवान सिंह, एएसआई दलविंदर सिंह और होमगार्ड जवान राजविंदर सिंह सादी वर्दी में अपनी निजी कार से मौके पर पहुंचे। सामने अचानक पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। वारदात में एएसआई भगवान सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि एएसआई दलविंदर सिंह ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया था लेकिन किसी तरह होमगार्ड का जवान राजविंदर सिंह बच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात में जयपाल फिरोजपुरिया और उसके साथी शामिल हैं। पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर दबिश दे रही थी। इस जांच के दौरान पुलिस ने गुरुवार की देर रात सतपाल कौर उर्फ नोनी, गगनदीप सिंह उर्फ नना, गुरप्रीत सिंह उर्फ लक्की, रमनदीप कौर उर्फ रमन, जसप्रीत सिंह और नानकचंद को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को इन्हें अमरजीत सिंह की अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने अदालत के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह सभी आरोपी गैंगस्टरों के संपर्क में हैं, उनके छिपने के ठिकाने के संबंध में इन्हें जानकारी है। अदालत ने सभी आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जगरांव पुलिस ने गिरफ्तार छह आरोपियों से भारी मात्रा में गोली व हथियार बरामद किया है। इसमें सतपाल कौर से 180 कारतूस, 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसी तरह आरोपी जसप्रीत सिंह से 20 कारतूस, नानक चंद उर्फ नानक से 43 कारतूस, गगनदीप सिंह के पास से एक बंदूक और 16 कारतूस, गुरप्रीत सिंह के पास से एक बंदूक, 20 कारतूस, एक कार और रमनदीप कौर के पास से आठ वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed