{"_id":"630873c5a6bed77d9f3bcd4f","slug":"ludhiana-loot-with-passenger-after-poisoning-in-andaman-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: अंडमान एक्सप्रेस में वैष्णो देवी जा रहे दिव्यांग यात्री से जहरखुरानी, नशीला केक खिलाकर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: अंडमान एक्सप्रेस में वैष्णो देवी जा रहे दिव्यांग यात्री से जहरखुरानी, नशीला केक खिलाकर लूट
Fri, 26 Aug 2022 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:48 PM IST
सार
पीड़ित यात्री रवि गौड़ गोरखपुर का रहने वाला है और निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय की नौकरी करता है। वह गुरुवार रात को दिल्ली से वैष्णो देवी जाने के लिए अंडमान एक्सप्रेस में बैठा था। इसी दौरान उसके साथ वारदात हो गई।
विज्ञापन
train
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फिरोजपुर मंडल की ट्रेनों में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह कुछ ही महीनों में कई यात्रियों को लूट चुका है। इस बार गिरोह ने अंडमान एक्सप्रेस में वैष्णो देवी जा रहे दिव्यांग यात्री को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
गिरोह ने उसे नशीला केक खिलाया और उसके बेसुध होते ही सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वह होश आने के बाद लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और जीआरपी तथा आरपीएफ को अपने साथ हुई वारदात के बारे में अवगत करवाया, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
पीड़ित यात्री रवि गौड़ ने बताया कि वह गोरखपुर का रहने वाला है और निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय की नौकरी करता है। वह गुरुवार रात को दिल्ली से वैष्णो देवी जाने के लिए अंडमान एक्सप्रेस में बैठा था। उसे रास्ते में कुछ लोगों ने दोस्ताना लहजे में केक खाने को दिया। वह केक खाते ही बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसका बैग, मोबाइल फोन, दस हजार रुपये की नकदी और जरूरी कागजात लूटकर ट्रेन से नीचे उतर गए
विज्ञापन