फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   lootera gang chief arrest

हाईवे लुटेरा गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 05 Nov 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 05 Nov 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
lootera gang chief arrest
हथियार दिखाकर हाईवे पर लूटपाट करने वाले लुटेरा गैंग के सरगना को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी को इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी नावेद कुमार के कब्जे से जाली नंबर लगी कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी चौकी आत्मपार्क के इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी टैक्सी चलाता है और इसी की आड़ में सवारियों को लूटता है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रीत पैलेस के पास वारदात की फिराक में है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि नावेद के साथी सूरज और अमित अलग अलग जगहों पर खड़े हो जाते और दिल्ली व अंबाला जाने की बात करते। वह सवारियों के बीच खड़े होते थे। इतने में बहाने से नावेद वहां पर आ जाता था। अमित और सूरज जिस व्यक्ति से बात कर रहे होते थे, उसे भी किसी तरह अपने साथ दिल्ली अंबाला ले जाने की बात कहकर बिठा लेते थे। रास्ते में सुनसान जगह देख कर गाड़ी रोकते और सवारी को लूट कर फरार हो जाते। आरोपियों ने पांच अक्तूबर को अमन नगर निवासी कर्णजीत सिंह के साथ लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed