{"_id":"573365514f1c1bf120919bf8","slug":"loot-women-mobile-purse-loot-crime-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार मारकर एक्टिवा सवार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार मारकर एक्टिवा सवार को लूटा
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 11 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों ने मंगलवार की देर शाम को आंधी का फायदा उठाते हुए एक्टिवा सवार को किचलू नगर इलाके में लूट लिया।
आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। आरोपी उससे कुछ और लूट पाते पीड़ित वहां से भाग निकला। पीड़ित ने इसकी शिकायत पीएयू की पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किचलू नगर इलाके में रहने करण अरोड़ा ने बताया उसकी चौड़ा बाजार में नाथ दी हट्टी के नाम से कपड़े की दुकान है।
वह रोजाना देर शाम को दुकान बंद कर एक्टिवा पर सवार होकर घर जाते हैं। मंगलवार की शाम को आंधी तूफान के कारण मौसम कुछ खराब हो गया। इसी दौरान करण अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर के लिए निकल गए। किचलू नगर के पास एक युवक अचानक से उसकी एक्टिवा के आगे आ गया। वह उसे साइड में ले गया। वहां पहले से मुंह बांधे युवक खड़ा था। उसने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उससे मोबाइल फोन और पर्स छीना। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। वह उसे धक्का देकर फरार होने लगा तो आरोपी ने पीछे से तेजधार हथियार मारा। जो उसके हेलमेट में ही घुस गया।
विज्ञापन
वह किसी तरह बचकर निकल गया। जांच अधिकारी किचलू नगर चौकी के इंचार्ज ने कहा कि मामले की शिकायत मिल चुकी है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।