फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Loot with scrap businessman in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में बेखौफ अपराधी: आंखों में मिर्च डाल स्क्रैप कारोबारी से दो लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को बाइक सवार दो लुटेरों ने दिनदहाड़े स्क्रैप कारोबारी से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर डिविजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Loot with scrap businessman in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिल्लरगंज के इंडस्ट्रियल इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े स्क्रैप कारोबारी की दुकान में घुसकर आंखों में मिर्ची डाल तेजधार हथियार के दम पर दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। कारोबारी जतिंदर नागपाल ने शोर मचाया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में बसंत एवेन्यू निवासी जतिंदर नागपाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरू कर दिए है ताकि कोई सुराग मिल सके। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बसंत एवेन्यू निवासी जतिंदर नागपाल ने बताया कि नीलम साइकिल इंडस्ट्रियल इस्टेट के पास उनकी कंचन मैन्युफैक्चर्स एंड ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। हर रोज की तरह बुधवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने के बाद जैसे ही वह अंदर जाने लगे। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरा भांपते ही जतिंदर नागपाल ने नगदी वाला बैग एसी के नीचे छिपा दिया। मगर लुटेरों को शायद उसके बारे में पूरा पता था। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिस पर जतिंदर ने बैग निकाल कर उनके हवाले कर दिया। बैग मिलते ही दोनों फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों लुटेरे पगड़ीधारी थे और उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से छिपा रखे थे।


आरोपियों के फरार होते ही जतिंदर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी चौकी मिल्लरगंज के इंचार्ज एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए थे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की टीमें अलग-अलग एंगल पर काम करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed