फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, planning, five, arrest

लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 07 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
loot, planning, five, arrest
हथियारों के बल पर माडल टाउन स्थित एक कोठी में लूट की तैयारी कर रहे गिरोह के पांच सदस्यों को सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, लूटे गए छह मोबाइल फोन, सोने की चार चेन और अन्य हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विश्वकर्मा पार्क में लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों वरिंदर सिंह, विकास शर्मा, राहुल धीर उर्फ अंग्रेज, उसका भाई अरुण धीर और मोहल्ला गुरपाल नगर निवासी कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी विश्वकर्मा पार्क में हथियारों से लैस होकर बैठे हैं और मॉडल टाउन स्थित एक कोठी में लूट की योजना बना रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हथियारों के बल पर लोगों से लूटपाट करते हैं। उनके निशाने पर माडल टाऊन, डुगरी और उसके आस-पास के इलाके रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed