{"_id":"580f8a284f1c1b994fbc27c4","slug":"loot-one-arrest-after-loot-ludhiana-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार लूटकर भागता एक आरोपी काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार लूटकर भागता एक आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाजी नगर स्थित बैंक में पैसे जमा करवाने गए युवक से दो हथियारबंद युवकों ने 15 हजार रुपये और पर्स छीन लिया। जब लुटेरों ने भागने की कोशिश की, तो युवक ने शोर मचा दिया।
लोगों की मदद से एक लुटेरे को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पकड़े आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिमलापुरी के गुरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जबकि उसका साथी लोहारा का बूटा सिंह फरार है।
जानकारी के अनुसार राजू माहतो शिंगार रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 15 हजार रुपये जमा करवाने गया था। बैंक के बाहर ही उसे दो युवकों ने रोक लिया। वह उसे बहाने से साथ वाली गली में ले गए। वहां उन्होंने तेजधार हथियार दिखाकर उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये छीन लिए, साथ ही उसका पर्स भी निकाल लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी गुरिंदर सिंह से पूछताछ में पता चला है कि उसके साथी बूटा सिंह के अलावा उसके अन्य साथी भी है, जो ऐसे ही बैंकों के बाहर लोगों से लूटपाट करते हैं। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।