फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, loot from family in ludhiana, ludhiana loot

खाने में नशा मिलाकर परिवार को खिलाया, लूट

Sun, 20 Nov 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 20 Nov 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
loot, loot from family in ludhiana, ludhiana loot
क्राइम - फोटो : demo pic
घरेलू काम के लिए रखे नौकर ने हैबोवाल इलाके में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उनके बेहोश होने के बाद आरोपी घर से सामान लूटकर फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब घर मालिक का दोस्त घर आया।
विज्ञापन


उसने सभी को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। डीएमसी अस्पताल में दाखिल हैबोवाल के जोशी नगर के रहने वाले भूपिंदर कुमार, उनकी पत्नी कैलाश रानी, बेटा कुंवर वरेन और बेटी जीनस की हालत अब खतरे से बाहर है। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने भूपिंदर कुमार की शिकायत पर नेपाल के काठमांडू के रहने वाले अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


भूपिंदर कुमार की शिकायत के मुताबिक, उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने घरेलू काम के लिए आरोपी अजय को रखा था। 14 नवंबर की रात को अजय ने खाना बनाया और सारा परिवार खाना खाकर सो गया। उनके सोने के बाद अजय ने घर में पड़ी करीब तीस हजार रुपये की नगदी और अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन भूपिंदर ने अपने दोस्त मंजीत सिंह के साथ किसी को मिलना था। मंजीत ने भूपिंदर को फोन किया तो वह सही से बात नहीं कर पा रहा था। जब मंजीत ने उसकी बेटी को फोन किया तो वह भी ठीक से बोल नहीं पा रही थी। मंजीत उनके घर पहुंचा तो सभी लोग बेहोश पड़े थे। उसने सभी को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने कहा कि होश में आने के बाद भूपिंदर सिंह के बयान लिए गए हैं और शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed