फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot at halwara, crime, ludhiana

बुजुर्ग दंपति को बंधक बना दो घंटे तक घर में लूटपाट

Thu, 21 Jan 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (हलवारा/लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, (हलवारा/लुधियाना) Updated Thu, 21 Jan 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
loot at halwara, crime, ludhiana
हलवारा के गांव लील में पांच लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक घर में लूटमार की।
विज्ञापन


लुटेरे घर से 15 तोले सोने के जेवर, 25 हजार की नगदी और बाइक लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने उनकी गाड़ी को भी ले जाने का प्रयास किया लेकिन स्टार्ट न होने पर वहीं छोड़कर भाग निकले। दंपति ने किसी तरह अपने आपको को खोला और पुलिस को सूचना दी। थाना सुधार के एसएचओ विक्रमजीत सिंह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमर सिंह और उनकी पत्नी महिंदरजीत कौर गांव लील स्थित कोठी में अकेले रहते हैं। उनके बच्चे कनाडा में रहते हैं। उन्होंने घर में एक नौकरानी रखी हुई है। वह रात को खाना खिलाने के बाद अपने घर चली जाती है। मंगलवार रात अमर सिंह घर के मेन गेट को ताला लगाना भूल गए और सो गए। देर रात पांच लोग दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने हथियार दिखाकर दोनों को रस्सी से बांध दिया। उन्होंने उनकी आंखों और मुंह पर भी पट्टी बांध दी।

इसके बाद लुटेरे दो घंटे तक लूटमार करते रहे। लुटेरों ने अमर सिंह और उनकी पत्नी से कहा कि वह उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उन्हें पानी या कुछ सामान चाहिए तो वह उन्हें दे देंगे लेकिन अमर सिंह और उनकी पत्नी ने लुटेरों से कोई सामान नहीं लिया। लुटेरों ने जाते हुए अमर सिंह की बाइक की चाबी ले ली और फरार हो गए। लुटेरों ने अमर सिंह के बेटे की करीब छह माह से घर में खड़ी कार भी ले जाने की कोशिश की लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। किसी तरह अमर सिंह और उनकी पत्नी ने खुद को खोला। थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed