{"_id":"5803a9124f1c1b6752293142","slug":"loot-70-lakh-loot-from-money-exchanger-ludhiana-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी एक्सचेंजर से 70 लाख की करेंसी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी एक्सचेंजर से 70 लाख की करेंसी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद लुटेरों ने रविवार को मनी एक्सचेंजर से 70 लाख रुपये की नगदी लूट ली। लूटी गई नगदी में चालीस लाख रुपये की भारतीय और तीस लाख रुपये की विदेशी करेंसी थी। लुटेरे जाते हुए मनी एक्सचेंजर की एक्टिवा भी साथ ले गए। लूट की वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मनी एक्सचेंजर विजय कुमार उर्फ चीना से पूछताछ कर जांच शुरू की।
मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले फाइनेंसर और मनी एक्सचेंजर विजय कुमार उर्फ चीना रविवार सुबह देसी और विदेशी करेंसी से भरा बैग और अपने बच्चे को साथ लेकर जा रहे थे। पहले से ही घात लगाकर बैठे लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने उन्हें रोक लिया।
लुटेरों ने रिवाल्वर दिखाकर उन्हें एक्टिवा से धक्का दे दिया। इससे एक्टिवा और बच्चा गिर गए। जब विजय ने आरोपियों को रोकना चाहा तो लुटेरे ने पिस्तौल तान दी। इसी दौरान आरोपी उसका बैग लेकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। छानबीन में पुलिस को विजय कुमार की एक्टिवा चौकीमान के पास एक कॉलेज के पास से बरामद हुई।
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि अभी मनी एक्सचेंजर ने लूट की रकम के बारे में स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन रकम 70 लाख ही बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि लुटेरों की सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें आ गई हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।