फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Liquor smuggler arrested in Jagraon 50 crates in his car

कार में 50 पेटी शराब: चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर बेचता था, जगरांव पुलिस ने ऐसे पकड़ा शातिर तस्कर

Thu, 08 Jan 2026 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 08 Jan 2026 08:28 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में 50 पेटी शराब लेकर जा रहा था। यह शराब की खेप चंडीगढ़ से लाकर जगरांव व आसपास के एरिया में सप्लाई की जानी थी।

विज्ञापन
Liquor smuggler arrested in Jagraon 50 crates in his car
कार में 50 पेटी शराब और तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ से सस्ते दाम पर शराब लाकर जगरांव व आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले शातिर शराब तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को उसकी स्विफ्ट कार समेत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 50 पेटियां शराब बरामद की हैं। मामले में थाना सिटी जगरांव में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगना, निवासी कोठे राहला, जगरांव के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त है। चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर जगरांव व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता है। सूचना के मुताबिक आरोपी स्विफ्ट कार में शराब लादकर लुधियाना साइड से कोठे खजूरा रोड की ओर आ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और आरोपी को कार समेत दबोच लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 50 पेटियां शराब बरामद की गईं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले भी नशा व शराब तस्करी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर निकलते ही उसने दोबारा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी खेतीबाड़ी और रेत-बजरी के कारोबार की आड़ में शराब की सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व सप्लाई चेन की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed