फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lawyer beaten up by youths in car in Ludhiana crime news

लुधियाना में वकील को सरेआम पीटा: पगड़ी उतारी, बालों से खींचा, कार सवार आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

Sun, 05 Oct 2025 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 05 Oct 2025 04:33 PM IST
सार

लुधियाना में कार सवार आरोपियों ने एक वकील को बीच सड़क पर जमकर पीटा और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने वकील को जान से मारने की धमकी भी दी है। 

विज्ञापन
Lawyer beaten up by youths in car in Ludhiana crime news
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में कार सवारों ने एक वकील को सरेआम पीट दिया। स्कूटी पर सवार होकर मॉल रोड से घर की तरफ जा रहे वकील की कार सवारों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने वकील की पगड़ी उतार दी और बाल भी नोच दिए। आरोपी जान से मारने की धमकियां देकर भाग निकले। घटना की सूचना पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नूरवाला रोड की पंचशील कॉलोनी इलाके में रहने वाले वकील प्रीतपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी वरिंदर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


वकील प्रीतपाल सिंह ने बताया कि वह पांच साल से लुधियाना कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। रोजाना की तरह वे शनिवार को अपनी स्कूटी पर कचहरी से मॉल रोड की ओर जा रहे थे। जब वे भारत नगर चौक के पास टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक पहुंचे, तो सफेद रंग की कार ने उन्हें साइड मारी। इसी दौरान कार सवारों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन


प्रीतपाल ने बताया कि एक आरोपी ने पहले उसे पीटा। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। पगड़ी उतार कर बाल खींचे। प्रीतपाल सिंह के मुताबिक एक आरोपी ने खुद के पुलिस में होने की धौंस दी। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रुके। इस दौरान वरिंदर सिंह ने धमकी दी कि मेरी गाड़ी में हथियार पड़ा है। जैसे ही कुछ अन्य वकील मौके पर पहुंचे तो आरोपी और उसके साथी कार में बैठकर वहां से भाग गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी वरिंदर और उसके साथी अभी फरार हैं। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed