फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   kidnap, child kidnapped in ludhiana, ludhiana kidnapping

मारपीट का बदला लेने के लिए बच्चे का अपहरण

Fri, 12 Aug 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 12 Aug 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
kidnap, child kidnapped in ludhiana, ludhiana kidnapping
अपहरण
पैसे के लेन-देन में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के छह साल के बच्चे को अगवा कर लिया। वह उसकी हत्या करने की मंशा से उसे उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। शेरपुर चौक पर बस का इंतजार करते समय वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को बचा लिया। पुलिस ने मिलरगंज निवासी रामानंद की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले गुरबचन शर्मा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी चौकी मिलरगंज के इंचार्ज एएसआई कपिल शर्मा ने कहा कि आरोपी गुरबचन मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला गोंडा का रहने वाला है। उसने कुछ समय पहले रामानंद को पैसे उधार दिए थे। वह काफी समय तक अपने पैसे मांगता रहा, लेकिन रामानंद ने पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरबचन ने उसकी पत्नी को परेशान किया तो रामानंद और उसकी पत्नी ने उसे पैसे तो दे दिए, लेकिन उससे पहले गुरबचन के साथ मारपीट की। इस पर गुरबचन ने रामानंद और उसकी पत्नी को सबक सिखाने की सोची। उसने रामानंद के छह साल के बेटे नीरज को घर के बाहर से खेलते समय अगवा कर लिया। देर रात तक नीरज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने गुरबचन के खिलाफ थाना डिवीजन दो की पुलिस में मामला दर्ज कराया। 


एएसआई कपिल शर्मा ने कहा कि गुरबचन ने बच्चे को जान से मारने की पूरी प्लानिंग बनाई हुई थी। वह उसकी हत्या करने के लिए उसे यूपी ले जा रहा था। शेरपुर चौक पर बस का इंतजार करते हुए वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed