फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jagraon, holy, book, insult

जगरांव में भी गुटका साहिब की बेअदबी

Sat, 07 Nov 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/जगरांव (लुधियाना) Updated Sat, 07 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
jagraon, holy, book, insult
जगरांव के मोहल्ला अजीतसर की एक गली में किसी शरारती तत्व ने श्री सुखमनी साहिब जी के पवित्र पन्ने फाड़ कर फेंक दिए। इसके बाद इलाके में तनाव हो गया। गुस्साई संगत और सिख संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जगरांव रायकोट रोड पर धरना लगा दिया और ट्रैफिक जाम कर दिया।    
विज्ञापन

शुक्रवार रात मोहल्ला अजीतसर के एक युवक को श्री सुखमनी साहिब के कुछ पन्ने सड़क पर पड़े मिले। युवक ने उन पन्नों को उठा लिया। इसके बाद अगली सुबह मोहल्ले में लोगों ने श्री सुखमनी साहिब के अनेक पन्ने बिखरे देखे। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गुरुद्वारा गुरु रविदास जी के सेवादारों और संगत ने पवित्र पन्ने उठा कर गुरुद्वारा साहिब में रख दिए। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। घटना से नाराज संगत और सिख जत्थेबंदियों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे रायकोट रोड पर धरना लगा दिया। लोगों को मनाने के लिए डीसी रजत अग्रवाल, एसएसपी ने काफी प्रयास किए, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे। देर शाम खबर लिखे जाने तक मौके पर मौजूद शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के त्रिलोक सिंह ने आरोप लगाया कि बेअदबी की घटनाओं के लिए सूबा सरकार जिम्मेदार है। सरबत खालसा न बुलाया जाए, इसके लिए ही साजिशें रची जा रही हैं। इस अवसर पर जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरताज सिंह, सुखदेव सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को मनाने पहुंचे एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी और लोगों ने पुलिस के कामकाज पर भी अंगुली उठाई। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की बहस भी हुई। पुलिस ने इस रूट को डायवर्ट कर दिया, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह किसी शरारती तत्व की साजिश है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रवचरण सिंह बराड़, एसएसपी, जगरांव



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed