फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   In laws killed woman for not having child from nine years Ludhiana crime news

Crime: घर वालों के खिलाफ जाकर बेटी ने की लव मैरिज... नौ साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, ससुरालियों ने दी खौफनाक मौत

Sun, 13 Apr 2025 03:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Apr 2025 03:57 PM IST
सार

मां-बाप की मर्जी के बगैर बेटी ने अपनी पसंद के लड़के से लव मैरिज की थी। शादी के नौ साल बाद भी उसे बच्चा नहीं हुआ तो ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। 

विज्ञापन
In laws killed woman for not having child from nine years Ludhiana crime news
Crime - फोटो : istock

विस्तार

घर वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज करने और बाद में गांव से निकल कर लुधियाना आकर रहने वाली विवाहिता की बच्चा न होने की वजह से उसके पति और सास ने गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव पेड़ से लटका कर उसे आत्महत्या दिखाने का ड्रामा रचा। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत दी तो थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान शिवानी (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मेरठ के रहने वाले झब्बा सिंह की शिकायत पर शिवानी के पति रोहित उर्फ बबलू और उसकी मां पुष्पा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी मां-बेटा यूपी के लखनऊ के गांव जगतपुरा निवासी हैं जो लुधियाना में गांव अय्याली में किराये पर रहते हैं। पुलिस ने आरोपी सास पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पति रोहित की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


2016 में शिवानी ने रोहित से की थी कोर्ट मैरिज
पुलिस को झब्बा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी 2016 में उनकी मर्जी के खिलाफ आरोपी रोहित के साथ लव मैरिज की थी। हालांकि वह बेटी की लव मैरिज के लिए राजी नहीं थे। शादी के इतने साल बीतने के बाद भी शिवानी के घर कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस कारण वह परेशान थी। इसी बात को लेकर उसका पति रोहित, सास पुष्पा उसे अक्सर बच्चा न होने के कारण मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। बेटी ने पितो को फोन पर बताया कि उसका पति रोहित, सास पुष्पा और उनका दामाद उससे मारपीट कर रहे हैं। बात करते समय अचानक शिवानी के पति रोहित ने उससे फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालियों ने इतना मारा की बाहर लोगों ने भी सुनी चीखें
अगले दिन शिवानी की सास पुष्पा ने फोन करके उन्हें बताया कि शिवानी ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर जान दे दी है। पिता झब्बा सिंह ने अपने स्तर पर जब जांच करवाई तो पता चला है कि आरोपियों ने रात के समय उसकी बेटी को बुरी तरह से पीटा। उसकी चीखें गांव में लोगों ने भी सुनी थी। जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर पर सास ही थी। बाकी सभी लोग फरार थे। झब्बा सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति, सास और उनके दामाद ने मिलकर शिवानी से मारपीट करके गला दबा कर उसकी हत्या की है। 


क्या कहती है पुलिस
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाएगी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पति रोहित अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Punjab: होटल में किराये का कमरा... बिस्तर पर बिखरे नोट, 23 लाख कैश, आती थी लड़कियां, रूम नंबर 207 में क्या चल रहा था?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed