फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three people from Gujarat staying in Hotel in Jalandhar police raid recovered 23 lakh cash

Punjab: होटल में किराये का कमरा... बिस्तर पर बिखरे नोट, 23 लाख कैश, आती थी लड़कियां, रूम नंबर 207 में ये क्या

Sun, 13 Apr 2025 03:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में गुजरात के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों पिछले 10 दिन के एक होटल में किराये के कमरे में ठहरे हुए थे। जब पुलिस उनके कमरे में पहुंची तो देखा कि बिस्तर पर नोट बिखरे थे। पुलिस को कुल 23 लाख कैश मिला है। 

विज्ञापन
Three people from Gujarat staying in Hotel in Jalandhar police raid recovered 23 lakh cash
होटल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक होटल में रेड की। वहां का नजारा देख पुलिस भी सन्न रह गई। होटल के रूम नंबर 207 में बैड पर नोट बिखरे थे। होटल के कमरे को पूरे एक महीने के लिए बुक किया गया था। कमरे में तीन लोग ठहरे थे, जिनसे मिलने के लिए लड़कियां भी आती थी। जब पुलिस ने रेड की तो हकीकत सामने आ गई। दरअसर होटल के कमरे से ठगी का खेल चल रहा था। पुलिस को कमरे से कुल 23 लाख रुपये कैश, 160 सिम कार्ड, कई एटीएम और बैंक पासबुक भी मिली है।

विज्ञापन


जालंधर के होटल एम-1 कमरा किराये पर लेकर लोगों को ठग रहे तीन नौसरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मुख्य किंगपिन भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रिंपल डुगडगा, वरुण आंचल और अनिल कुमार है। तीनों आरोपी गुजरात का रहने वाले हैं और 10 दिन से होटल एम-1 में रह रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें; इनसाइड स्टोरी: तनखाहिया से ताजपोशी तक... शिअद प्रधान सुखबीर बादल की आगे की राह आसान नहीं, ये हैं चुनौतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफाफे में कैश लेकर आती थी लड़कियां

जानकारी अनुसार एम-1 होटल में रह रहे गुजरात के राजकोट निवासी रिंपल डुगडगा ने होटल मैनेजर को एक माह तक रूम में ठहरने की बात कही थी। मैनेजर को उसपर शक हुआ और तभी से उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। कई दिनों से उसे मिलने अलग-अलग लोग और लड़कियां भी आ रही थी। उनके हाथ में लिफाफे होते थे, जिनमें काफी कैश था। 

कैश गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

शक होने पर होटल प्रबंधकों ने पुलिस को सूचना दी तो एसीपी सैंट्रल निर्मल सिंह के नेतृत्व में थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ होटल के रूम नंबर 207 में रेड की। जैसे ही पुलिस कमरे में पहुंची तो नजारा देख हैरान रह गई। बैड पर नोट बिखरे हुए थे। कैश इतना था कि पुलिस को पैसे गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी। गिनने पर वह 23 लाख रुपए निकले। पुलिस को रूम से 160 सिम कार्ड, अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद हुई। 

लोगों के बैंक खाते कर देते थे खाली

थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों को झांसा देकर उनकी बैंक डिटेल्स लेकर उनके बैंक खाते खाली कर देते थे और फिर वह रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करके एटीएम कार्ड या फिर पासबुक के जरिये निकलवा लेते थे। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों पर बैंक खाते भी खुलवा रखे थे। रिंपल डुगडगा के साथ-साथ वरुण आंचल निवासी शहीद बाबा दीप सिंह नगर और अनिल कुमार निवासी मधुबन कॉलोनी गुजरात को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें; हत्यारी पत्नी : 70 साल के आशिक को दिल दे बैठी 50 साल की महिला, प्यार में पति बन रहा था रोड़ा, तो कर दिया काम तमाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed